फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   This time 33 medals will not be distributed in convocation ceremony of Agra University know reason

Agra University: आगरा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इस बार नहीं बंट सकेंगे 33 पदक, जानें क्या है वजह

Sat, 05 Oct 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 09:56 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय का 90वां दीक्षांत समारोह 22 अक्तूबर को है। इस बार 33 पदक नहीं बंट सकेंगे। वजह है कि एसएन मेडिकल कॉलेज अब अटल विवि से संबद्ध हो गया है। वहीं एमफिल डिग्री की मान्यता भी खत्म हो गई है। इनका असर मेडल पर पड़ेगा।
 

विज्ञापन
This time 33 medals will not be distributed in convocation ceremony of Agra University know reason
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 90वां दीक्षांत समारोह 22 अक्तूबर को है। इस बार 33 पदक नहीं बंट सकेंगे। इधर, विवि प्रशासन अब तक पदक की सूची तय नहीं कर सका है। पदक निर्धारण कमेटी को संबंधित पाठ्यक्रमों के टॉपर्स के नाम तक नहीं मिल पाए हैं। पदकों की सूची तैयार होने पर उसे सार्वजनिक कर आपत्तियां प्राप्त की जानी है। इसके बाद अंतिम सूची बन सकेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर कुलपति प्रो. आशु रानी ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की बैठक ली। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को जल्द पदकों की सूची तैयार कराने के निर्देश दिए। परीक्षा नियंत्रक ने दो दिनों में उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सूची का अंतिम मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन


एमबीबीएस प्रथम और एमफिल के पदक नहीं
आंबेडकर विवि में सत्र 2024-25 का दीक्षांत समारोह होना है। इसी साल 5 मार्च को 89 वें दीक्षांत समारोह में कुल 120 पदक बांटे गए थे। इस साल पदकों की संख्या कम ही रहेगी। एसएन मेडिकल कॉलेज का अटल विवि से संबद्ध होना और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से मास्टर ऑफ फिलासफी (एमफिल) डिग्री कोर्स की मान्यता समाप्त होने के कारण इन कोर्सों के मेडल स्वत: समाप्त हो गए। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति की वजह से कई कोर्सों के प्रश्नपत्र बदलने के कारण भी मेडल की संख्या में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिलेंगे ये पदक
- एमफिल केमिस्ट्री के लिए दिया जाने वाला पं. गोपीचंद्र शर्मा स्मृति स्वर्ण पदक।

- एमफिल फिजिक्स के लिए आरपी शर्मा स्मृति स्वर्ण पदक।
- एमफिल गणित के लिए शंकरलाल अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक।

- एमफिल गणित के लघु शोध के लिए सर्वेश कुमार आर्य स्मृति स्वर्ण पदक।
- एमफिल जूलॉजी के लिए नत्थालाल वार्ष्णेय स्मृति स्वर्ण पदक।

- एमफिल सांख्यिकी के लिए एमपी गौतम स्वर्ण पदक।
- एमबीबीएस फर्स्ट प्रोफेशनल एनाटॉमी के लिए डॉ. बजीर सिंह सरीन स्वर्ण पदक।

- एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल एनाटॉमी के लिए ही केहर सिंह चौके पदक।
- एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल में फिजियोलॉजी के लिए आरके शर्मा स्वर्ण पदक।

- इसके अलावा परास्नातक कोर्स, आवासीय संस्थान, मेडिकल के यूजी और पीजी कोर्सों में पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण भी करीब दो दर्जन मेडल दीक्षांत समारोह से बाहर हो जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed