{"_id":"5b7d6a0342c792463d4acba2","slug":"this-family-cut-the-goat-in-cake-and-celebrated-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ पीड़ितों को रुपए भेजा और केक में बकरा काटकर मनाई इस परिवार ने बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल बाढ़ पीड़ितों को रुपए भेजा और केक में बकरा काटकर मनाई इस परिवार ने बकरीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
केक काटकर मनाई बकरीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी आगरा में बकरीद पर कुर्बानी और जकात की एक बेहतरीन मिसाल सामने आई है। यहां एक परिवार ने बकरे की कुर्बानी न करके केक में बकरे की फोटो लगाकर काटा और बकरीद मनाई। इतना ही नहीं बकरे के लिए जो रुपए इकट्ठा किए थे, उन्हें केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बुधवार को चारों ओर बकरीद की धूम रही। इस दिन लोगों ने बकरों की कुर्बानी दी। वहीं शाहगंज निवासी गुलचमन शेरवानी ने परिवार के साथ नए और अनोखे अंदाज में अपनी बकरीद मनाई। गुलचमन खुद को सच्चा देशभक्त मानते हैं और वे केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद करना चाहते हैं।
विज्ञापन
गुलचमन के अनुसार बकरीद में ज़कात (दान) भी जरूरी होता है। इसको लेकर काफी विचार किया। फिर उन्होंने जूते का काम करने के दौरान बकरे की कुर्बानी के लिए जो पैसे इकट्ठे किये थे। उसे जकात में खर्च करने का मन बनाया। इसमें परिवार की सहमति भी जरूरी थी, तो सभी से बातचीत की। गुलचमन के परिजन भी राजी हो गए, तो बकरे की कुर्बानी के लिए इक्ट्ठा किए गए रुपए को केरल के बाढ़ पीड़ितों को भेज दिया।
विज्ञापन
परिवारोंवालों ने बकरीद का जश्न मानने के लिए जान की कुर्बानी को उचित नहीं समझा। गुलचमन ने बताया कि हम लोग मांसाहार नही खाते हैं और मैंने सालो से अनाज भी छोड़ रखा है। ऐसे में केक में बकरे की आकृति उतरवाई और उसे काटकर बकरीद मनाई।