फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thifting in mainpuri

मकान के ताले तोड़ कर लाखों के जेवर नकदी चोरी

Tue, 03 Mar 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
thifting in mainpuri
03एमएनपी-28-बेवर के मोहल्ला काजी में घर में चोरी के बाद फैला पड़ा सामान - फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। मोहल्ला काजी टोला पश्चिमी स्थित एक मकान में छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर घर से लाखों के जेवर नकदी चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला काजी टोला पश्चिमी में बैंक ऑफ इंडिया के सामने गली स्थित मकान में रह रहे गोविंद सक्सेना सोमवार की रात खाना खाने के बाद करीब 11 बजे सो गए थे। रात में किसी समय चोर छत से झीना के रास्ते नीचे उतर आए। एक कमरे में रखी अलमारी और बक्सा के ताले तोड़कर करीब दो लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह अलमारी और बक्सा का सामान बिखरा हुआ था। चोर जेवर और नकदी चोरी कर ले गए थे। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सफाई कर्मी के दरवाजा खटखटाने पर जागे
घर में लाखों की चोरी की वारदात हो गई, लेकिन घर के किसी भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं थी। मंगलवार की सुबह जब मोहल्ले में सफाई कर्मी कूड़ा उठाने आया तो दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख के जेवर 35 हजार की नकदी
गोविंद सक्सेना के मकान से चोरी की वारदात में चोरी करीब 35 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा कान के झाले, सोने के कंगन, करधनी, मंगलसूत्र, कई जोड़ी बिछिया आदि जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed