{"_id":"5f09a85d8ebc3e637646f784","slug":"thift-mainpuri-news-agr4499464176","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में नकब लगाकर लाखों के जेवर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में नकब लगाकर लाखों के जेवर नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला मिंते स्थित मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर, 15 हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
थाना क्षेत्र के गांव नगला मिंते निवासी रामकुमार शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद पत्नी व बच्चों के साथ घर के आंगने में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाया और कमरे के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर बड़ी ही सफाई से घर से निकल गए। शनिवार की सुबह रामकुमार व अन्य परिजन जागे तब कमरे में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में नकब लगा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।