{"_id":"64d88aef817e3900db0a9255","slug":"thieves-stole-two-lakh-rupees-from-bike-police-was-patrolling-a-few-steps-away-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: चोरों ने बाइक से उड़ाए दो लाख रुपये, चंद कदमों की दूरी पर गश्त कर रही थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: चोरों ने बाइक से उड़ाए दो लाख रुपये, चंद कदमों की दूरी पर गश्त कर रही थी पुलिस
Sun, 13 Aug 2023 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:19 PM IST
सार
गल्लामंडी से व्यापारी की बाइक से चोरों ने दो लाख रुपये उड़ा लिए। व्यापारी ने जब बाइक का बैग देखा तो उसके होश उड़ गए। खास बात ये थी कि जिस जगह बाइक खड़ी थी, उससे चंद कदमों की दूरी पर ही पुलिस गश्त कर रही थी।
विज्ञापन
चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के कस्बा मिरहची में पुलिस से चंद कदमों की दूरी पर चोर गल्ला व्यापारी की मोटरसाइकिल लगभग दो लाख रुपये चोरी कर ले गए। घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर थाना मिरहची पुलिस गश्त कर बाइक चैकिंग कर रही थी।
जारथल निवासी महराज सिंह नवीन गल्ला मंडी में गल्ला खरीद का व्यपार करते है। यहां पर उनकी महाराज सिंह गल्ला भंडार के नाम से फर्म है। रोज की भांति महराज सिंह अपने बेटे अवधेश के साथ जारथल जाने के लिये 6:50 कासगंज से चले। मिरहची पहुंच कर जिन्हैरा रोड़ पर दुर्गेश गारमेंट्स के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर सामने ओम प्रकाश वर्मा की परचूनी की दुकान पर घरेलू सामान लेने के लिये चले गये। इसी बीच मौके का फायदा उठा कर चोर ने मोटरसाइकिल के बैग में रखे फर्म के लगभग दो लाख रुपये व करेंट खाते की चैक बुक व पासबुक चोरी कर ली।
जब व्यपारी ने अपने सामान रखने के लिये डिग्गी देखी तो रकम गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित के द्वारा घटना स्थल से दो सौ कदमों की दूरी पर गश्त व वाहन चेकिंग कर रही थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुभाष सिंह कठेरिया ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कासगंज से लेकर मिरहची तक के सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।