{"_id":"66d7e51fc7668e0f2b022f8e","slug":"thieves-stole-local-processing-units-from-junction-box-in-agra-after-that-control-room-under-cctv-surveillance-2024-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: कंट्रोल रूम पर सीसीटीवी से होती रही निगरानी, चोरों ने कर दी कारस्तानी; कैमरे में कैद पूरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कंट्रोल रूम पर सीसीटीवी से होती रही निगरानी, चोरों ने कर दी कारस्तानी; कैमरे में कैद पूरी वारदात
Wed, 04 Sep 2024 10:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:12 AM IST
सार
ताजनगरी में कंट्रोल रूम पर सीसीटीवी से निगरानी होती रही। इसके बाद भी चोर जंक्शन बॉक्स के ताले तोड़कर चार लोकल प्रोसेसिंग यूनिट (एलपीयू) चोरी कर ले गए। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से शहरभर के चौराहों पर नजर रखी जाती है। इसके बावजूद स्मार्ट कैमरों में चोर ने सेंध लगा ली। भगवान टॉकीज और दीवानी चौराहे पर लगीं कैमरों के दो जंक्शन बॉक्स के ताले तोड़कर चार लोकल प्रोसेसिंग यूनिट (एलपीयू) को चोरी कर लिया गया। मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के परियोजना प्रबंधक सिनर्जी टेलिमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रफुल्ल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि भगवान टॉकीज और दीवानी चौराहे पर आईटीएमएस के जंक्शन बॉक्स लगे हुए हैं। इनमें कैमरों के संचालन के लिए एलपीयू लगाई थीं। एक सितंबर की रात को 11:32 बजे एक युवक आया। उसने पहले भगवान टाकीज पर लगे जंक्शन बॉक्स का ताला तोड़ दिया। उसमें से दो एलपीयू चोरी कर लीं। उन्हें एक बोरे में रख लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
20 मिनट में वारदात कर दीवानी चौराहे पर वही चोर आता है और दो एलपीयू चोरी कर लेता है। सोमवार सुबह 8 बजे कंट्रोल रूम में इंजीनियर के आने पर चोरी का पता चला। भगवान टाकीज पर जिस जगह पर वारदात हुई है, वहां से चंद कदम की दूरी पर ही थाना न्यू आगरा है। एक यूनिट की कीमत तकरीबन सवा लाख रुपये है। कैमरों के संचालन के लिए नई यूनिट को लगा दिया गया है।
विज्ञापन