{"_id":"69e3fb95e6063463140a7ee4","slug":"thieves-stole-gold-and-silver-jewellery-from-two-houses-in-basauni-agra-news-c-25-1-agr1008-1038890-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बासौनी में दो घरों से सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बासौनी में दो घरों से सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर
Sun, 19 Apr 2026 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
बाह। थाना बासौनी क्षेत्र के गांव उमरैठा में बेखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
उमरैठा की रामकली ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल की रात कमरे का ताला बंद कर चाबी अलमारी में रखकर वह घर के बाहर सोई थी। 14 अप्रैल को आंख खुली तो कमरे का ताला खुला था, कमरे के अंदर पहुंची तो सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी नगदी, सोने, चांदी के आभूषण गायब थे। पड़ोसी रामबेटी के घर का ताला टूटा था। सोने, चांदी के आभूषण चोरी हो गये थे। घर के आस पास छानबीन की तो कुछ दूरी पर झाड़ियों में बक्सा पड़ा मिला, जिसका ताला टूटा था। रामकली ने पुलिस से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। एसओ बासौनी ने बताया कि रामकली की तहरीर पर चोरी की प्राथमिकी अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली है।