फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves stole cctv and led from department of Microbiology and Pathology of SN Medical College

एसएन मेडिकल कॉलेज में चोरी: चोरों ने माइक्रोबायोलॉजी व पैथोलॉजी विभाग के ताले तोड़कर की वारदात

Fri, 26 Nov 2021 10:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Nov 2021 10:44 AM IST
सार

आगरा में चोरों ने इस बार एसएन मेडिकल कॉलेज में वारदात की। बेखौफ चोर दो विभागों के ताले तोड़कर सीसीटीवी कैमरा, हार्ड डिस्क, डीवीआर व एलईडी चोरी कर ले गए। एक हार्ड डिस्क में एचआइवी पॉजिटिव का डाटा भी था।

विज्ञापन
thieves stole cctv and led from department of Microbiology and Pathology of SN Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के सात मंजिला भवन के दूसरे तल स्थित माइक्रोबायोलॉजी और पैथोलॉजी विभाग में चोरी हो गई। चोर दोनों विभागों का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरा, हार्ड डिस्क, डीवीआर और एलईडी ले गए। बृहस्पतिवार को विभागाध्यक्ष सहित अन्य कमरों के ताले टूटे हुए मिले। फॉरेंसिक टीम ने विभागों में फिंगर प्रिंट लिया है। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बुधवार को छुट्टी थी, विभाग बंद थे। बृहस्पतिवार की सुबह भवन में पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर कर्मचारी संबंधित विभाग में पहुंचे तो स्थित देख उनके होश उड़ गए। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष सहित तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे। इसमें पैथोलाजी विभाग भी शामिल है। हालांकि पैथोलॉजी विभाग से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सीसीटीवी कैमरे लगने थे। उसके लिए ही एलईडी, डीवीआर आदि अलमारी में रखे हुए थे। 
विज्ञापन


ये सामान हुआ चोरी 
सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर और 32 इंच की एलईडी के साथ दो कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क भी चोर ले गए। इसमें से एक कंप्यूटर में एचआइवी पॉजिटिव का डाटा भी था। जबकि दूसरे कंप्यूटर में विभाग का रिकार्ड था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना पर फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट पहुंची और फिंगर प्रिंट लिए। माइक्रोबायोलॉजी और पैथोलाजी विभाग के गेट पर फिंगर प्रिंट मिले हैं। जबकि भूतल, प्रथम तल व अन्य स्थानों पर फिंगर प्रिंट नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों पर शक, पहले भी टूटे हैं ताले
माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पहले भी दो बार ताले टूटे हैं। पांच सितंबर और 12 नवंबर को ताले टूटे हुए मिले थे। उस समय कोई सामान चोरी नहीं हुआ था। पहले भी छुट्टी के अगले दिन ताले तोड़े गए थे। सूत्रों के अनुसार विभागीय कर्मचारियों पर शक हैं, इन्हें चिह्नित किया जा रहा है।

मामले की जांच कराई जा रही है
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजी व पैथोलॉजी विभाग में हुई चोरी की जांच कराई जा रही है। पांच सितंबर को ताला टूटा मिलने पर थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed