{"_id":"65b67f69d6da664dde081d79","slug":"thieves-stole-cash-and-jewellery-worth-lakhs-from-locked-house-in-agra-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात सहित नकदी की पार; पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात सहित नकदी की पार; पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
Sun, 28 Jan 2024 11:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:30 PM IST
सार
आगरा में चोरों ने बंद घर को अपना निशाना बनाया। घर में घुसकर लाखों के जेवरात सहित नकदी पार कर दी। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
चोर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर से नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। मेन गेट के ताले तोड़कर चोरी की गई। परिवार के लोग गांव गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शाहदरा बगीची निवासी उदयवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पिता का देहांत हो गया था। वह परिवार सहित एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पैतृक गांव यादगारपुर गए थे। इस दौरान घर पर भांजा इंद्रजीत रुका था। शनिवार रात 12 बजे वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने निकल गया।
विज्ञापन
घर के मेन गेट पर ताला लगा था। एक घंटे बाद लौटा तो ताला टूटा मिला। चोर घर में रखे छह तोला सोना के जेवरात, 400 ग्राम चांदी और 18 हजार रुपये ले गए। ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन