{"_id":"613728a948f00d2ab71568e1","slug":"thieves-stole-cash-and-jewellery-from-farmers-house-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: चोरों ने किसान के घर को बनाया निशाना, 4.50 लाख के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: चोरों ने किसान के घर को बनाया निशाना, 4.50 लाख के जेवर और नकदी चोरी
Tue, 07 Sep 2021 02:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:24 PM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि वह सोमवार को एक ट्राली गेंहू बेंचकर आया था, जिसके 78 हजार रुपये घर में रखे थे। जिसे भी चोर ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित किसान के घर में एकत्र ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गांव गंगरवाला में सोमवार रात चोरों ने एक घर के ताले तोड़ कर करीब 4.50 लाख रुपये जेवर और नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह जब परिजन जागे तो चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गंगरवाला निवासी किसान संजीव कुमार पाल सोमवार की रात खाना खाने के बाद परिजनों के साथ घर के बरामदा में सोए थे। रात में किसी समय चोर घर में दाखिल हो गए और कमरों में रखे बक्सा व अल्मारी के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात अंजाम दी। वारदात के समय सभी परिजन गहरी नींद में सोते रहे।
विज्ञापन
किसी को चोरी की भनक तक नहीं लग सकी। मंगलवार की सुबह जब सजीव जागे तो कमरे का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो तीन बक्सा और एक सूटकेस वहां से गायब था। तलाश की गई तो घर से कुछ दूरी पर तीन बक्सा व सूटकेस खाली मिले। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार चोर पांच अंगूठी, तीन चेन, झाले, बच्चे की सोने की चेन, हाय, चांदी की करधनी, पायल व 78 हजार की नकदी सहित करीब 4.50 लाख रुपये की चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित ने जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है।