{"_id":"5b64632f4f1c1b9c3e8b4e44","slug":"thieves-stole-10-lakhs-from-two-shops-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में चोरों ने बनाया दो दुकानों को निशाना, 10 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में चोरों ने बनाया दो दुकानों को निशाना, 10 लाख की चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 04 Aug 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के हींग की मंडी क्षेत्र में चोरों ने सोल और जूता कारोबारी की दुकानों में चोरी की। सोल की दुकान में तीसरी मंजिल पर छत की सीढ़ियों के कमरे की दीवार तोड़कर प्रवेश किया।
चोर 5.5 लाख रुपये और ढाई लाख की रुपयों की पर्ची चोरी कर ले गए। वहीं जूता कारोबारी की दुकान में तीसरी मंजिल की छत की सीढ़ियों के कमरे का दरवाजा तोड़कर चोर घुसे। यहां से 4.5 लाख रुपये और एक लैपटॉप चोरी कर लिया।
शाहगंज के पांडव नगर निवासी रवि त्रिलोकानी का हींग की मंडी में मोती कटरा रोड पर एमएम सेल्स के नाम से जूतों के सोल का कारोबार है। गुरुवार रात को तीसरी मंजिल की छत पर चोरों ने सीढ़ियों के कमरे की दीवार तोड़ दी। इसके बाद अंदर प्रवेश कर गए।

छत से दुकान में घुसे चोर
भूतल पर बने ऑफिस की अलमारियों को खोलकर साढ़े पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके साथ ही ढाई लाख रुपये कैश की पर्ची भी ले गए। इसके बाद चोरों ने एक और दुकान को निशाना बनाया।
चोरों ने न्यू आगरा निवासी देवेश कश्यप की व्हाइट वे इंटरनेशनल में भी चोरी की। देवेश का जूते का कारोबार है। चोरों ने तीसरी मंजिल पर छत के कमरे का दरवाजा तोड़कर खोल लिया। इसके बाद नीचे आए। चोर 4.5 लाख रुपये और एक लैपटॉप चोरी कर ले गए।
शुक्रवार सुबह 10:45 बजे देवेश आए तो सामान बिखरा मिलने पर घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन रात में दुकानदार बिजली बंद करके जाते हैं। इससे कैमरे भी बंद हो जाते हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच कराई। पुलिस को आशंका है कि दुकान के पीछे मोहल्ला है। चोरों ने इसी रास्ते से प्रवेश किया होगा। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल और आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष गागन दास रामानी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गश्त नहीं रहती है, जिस वजह से चोरी की वारदात हो रही हैं। व्यापारी न बाजार में सुरक्षित है और न ही घर में। दुकानों में चोरी होती है। रास्ते में बदमाश लूट लेते हैं। पुलिस से सुरक्षा की मांग की।