{"_id":"5b7156dd42c7925cd622a6ec","slug":"thieves-steal-safe-containing-five-lakhs-worth-of-jewellery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉक नहीं टूटा तो तीन क्विंटल की तिजोरी ही उठा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक नहीं टूटा तो तीन क्विंटल की तिजोरी ही उठा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Mon, 13 Aug 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के भोगांव में जामा मस्जिद के पास सराफ की दुकान के ताले तोड़ने के बाद चोरों ने तिजोरी तोड़ने की कोशिश की। जब लॉक नहीं खुला तो चोर तिजोरी ही उठा ले गए।
रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की। वहीं, फोरेंसिक की टीम ने नमूने एकत्रित किए। डॉग स्क्वायड ने भी क्षेत्र में सुरागकशी की।
भोगांव में जामा मस्जिद के पास स्थित रिचा ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान से शनिवार की रात चोर करीब तीन क्विंटल वजन की तिजोरी चोरी कर ले गए। तिजोरी में करीब पांच लाख के आभूषण रखे हुए थे।

करीब पांच लाख की चोरी
चोर दुकान में रखी करीब 28 हजार की नकदी भी ले गए। व्यापारी विनोद कुमार रविवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो वारदात के संबंध में जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर आसपास के दुकानदारों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विनोद कुमार के मुताबिक करीब ढाई किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के आभूषण तिजोरी में रखे हुए थे। उन्होंने चोरी गए आभूषणों की कीमत पांच लाख के करीब बताई है।
प्रभारी निरीक्षक एसआर गौतम ने फोरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने दुकान से चोरों के फिंगरप्रिंट लिए। वहीं, डॉग स्क्वॉड टीम ने चोरों की तलाश में सुरागकशी की। हालांकि कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।

व्यापारियों में आक्रोश
घटना से व्यापारियों में आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
सराफा व्यापारी के प्रतिष्ठान से लाखों की चोरी के बाद व्यापारी वर्ग आक्रोशित हो गया। सभी ने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और जामा मस्जिद के पास जमा हो गए। पीड़ित की दुकान के सामने ही सभी व्यापारी धरना पर बैठ गए।
आक्रोश बढ़ता देख मौके पर सीओ प्रयांक जैन पहुंच गए। व्यापारियों को पांच दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले। पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में ले लिए हैं।
आक्रोश बढ़ता देख मौके पर सीओ प्रयांक जैन पहुंच गए। व्यापारियों को पांच दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले। पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में ले लिए हैं।