फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves ran away after throwing the goods on the neighbor's noise.

Agra: रात में ट्रेन न होती, तो पड़ोसी का घर हो जाता साफ, सामान फेंककर भागे चोर

Wed, 15 Feb 2023 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 01:13 PM IST
सार

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 में वारदात हुई। पूरा परिवार शादी में गया था। रात में चोरों ने ताले तोड़कर घर का सामान समेट लिया, तभी रात में ट्रेन होने की वजह से पड़ोसी घर से निकला, जिसने चोरों को देख लिया।

विज्ञापन
Thieves ran away after throwing the goods on the neighbor's noise.
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-7 में सोमवार की रात चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर सामान समेट लिया। वे भागने ही वाले थे कि पड़ोसी ने शोर मचा दिया। इस पर चोर सामान फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन


सेक्टर-7 निवासी विमला देवी के घर चोरी हुई। वह पुत्रवधू के साथ रहती हैं। एक सप्ताह पहले एक परिचित के यहां शादी में शामिल होने गई थीं। घर पर ताला बंद था। सोमवार रात को ताले तोड़कर चोर कमरों में घुस गए। कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद बाहर निकल आए। वे भागने वाले थे तभी काॅलोनी के सचिन अपने घर से बाहर आए। उन्हें रेलवे स्टेशन जाना था।
विज्ञापन


उन्होंने बंद घर से चोरों को सामान के साथ निकलते देखा तो माजरा समझते उन्हें देर नहीं लगी। वह शोर मचाने लगे। लोग आ गए। यह देखकर चोरों ने सामान फेंका और भाग निकले। कुछ लोग चोरों के पीछे भी दौड़े, लेकिन पकड़ नहीं सके। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की और लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सदर के इंदिरापुरम काॅलोनी निवासी आशीष सिंह की बाइक चोरी हो गई। वह सोमवार शाम जिम गए थे। अपनी बुलट बाइक को जिम के बाहर खड़ा किया। रात करीब सवा दस बजे बाहर निकले। बाइक नहीं मिली। उन्होंने थाना सदर में तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed