फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves put masks in two rooms of a house in Allahabad

इलाहबांस में चोरों ने एक घर के दो कमरों में लगाया नकब

Mon, 09 May 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Thieves put masks in two rooms of a house in Allahabad
इलाहबांस। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस में रविवार की रात चोरों ने एक घर के दो कमरों में नकब लगाया। कमरों में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ कर करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया। सोमवार की सुबह सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी शिशुपाल श्रीवास्तव इलाहबांस तिराहा के पास मकान बनाकर रह रहे हैं। रविवार की रात वह परिजन के साथ छत पर सो रहे थे। पत्नी घर के आंगन में लेटी हुई थी। रात में किसी समय चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में दो कमरों में नकब लगाया और अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन

चोरों ने कमरे में रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। सोमवार की सुबह जागने के बाद जब घरवालों ने कमरों में नकब लगा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद थाना एलाऊ पुलिस जांच करने पहुंची। शिशुपाल ने बताया कि एक साल पहले लड़के की शादी में जेवर बनवाया था। जेवर बक्सा में रखे हुए थे। चोर उक्त बक्सा को भी उठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की सूचना मिलने के बाद थाना एलाऊ पुलिस और स्वाट टीम मौके पर पहुंची। आसपास तलाश की गई तो शिशुपाल के घर से चोरी बक्सा पास ही एक खेत में टूटा मिला। बक्सा में सिर्फ कुछ कपड़े पड़े हुए थे। उसमें रखे जेवर आदि सामान गायब था। डॉग स्क्वैड की टीम ने भी घटनास्थल के आसपास सुरागकशी की। थानाध्यक्ष सुनील भारद्वाज ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed