फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves In Wedding Used Ola Cabs Police Arrests Crime News Agra

शादियों में बैग चोरीः मध्यप्रदेश के गैंगे ने ओला का किया ऐसा इस्तेमाल कि हैरान रह गई पुलिस

Sun, 01 Dec 2019 10:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 01 Dec 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Thieves In Wedding Used Ola Cabs Police Arrests Crime News Agra
पुलिस ने पकड़े गैंग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
होटल और मैरिज होम में शादी समारोह से बैग और पर्स चोरी की वारदात मध्य प्रदेश के राजगढ़ का गैंग कर रहा था। थाना ताजगंज पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनसे 4.65 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


एसपी प्रोटोकॉल एमपी सिंह ने बताया कि गैंग ने ताजगंज क्षेत्र के होटल और मैरिज होम में पिछले एक महीने में चार वारदात की हैं। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आ गई थी। इससे पहचान की गई।
विज्ञापन


चार अभियुक्त गिरफ्तार किए। इनमें मध्य प्रदेश स्थित राजगढ़ के थाना बोडा निवासी राजकुमार उर्फ राजू, विकास और हाथरस के सादाबाद निवासी भूपेंद्र उर्फ धूपन हैं। उनके पास से 4.65 लाख रुपये बरामद हुए हैं। शुक्रवार रात को फतेहाबाद रोड से गैंग को पकड़ा गया। गैंग के सदस्य एक मैरिज होम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले थे। गैंग का सदस्य कालू और एक अन्य भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि राजगढ़ के गांव कडियासांसी, गुलखेड़ी, हुलखेड़ी और जाट खेड़ी के सांसी जनजाति के लोग यह चोरी करते हैं। यह लोेग अपने 10-18 साल तक के बच्चों को शादी समारोह में नए कपड़े पहनकर भेजते हैं।

चार से पांच बच्चे अलग-अलग तरीके से नजर रखते हैं। शादी में गिफ्ट और रुपयों के लिफाफे लेने वाले व्यक्ति को पहचान लेते हैं। उसके बातों में लगने पर बैग चोरी कर लेते हैं। बैग को छिपाने के लिए कपड़ा भी रखते हैं।

वारदात के बाद बच्चे मैरिज होम के बाहर वाहन लेकर खड़े गैंग के सरगना के पास चले जाते हैं। गैंग छोटे होटलों में आकर रुकता है। महिलाओं और बच्चों के साथ होने के कारण कोई शक नहीं करता। एक साथ कई वारदात करके गैंग फरार हो जाता है। कुछ दिन बाद फिर से आ जाते हैं।



 

ये वारदात हुईं
नौ नवंबर को फतेहाबाद रोड स्थित डबल ट्री हिल्टन में बैग चोरी हुई थी। 14 नवंबर को पाम कोर्ट मैरिज होम में चोरी हुई थी। 15 नवंबर को होटल ताज विलास से बैग चोरी हुआ था। 25 नवंबर को रॉयल रेजीडेंसी से बैग चोरी किया गया।

पुलिस ने बताया कि सादाबाद निवासी भूपेंद्र उर्फ धूपन ओला कैब चलाता है। चोर कैब से आते थे। मैरिज होम और होटल से 400 मीटर की दूरी पर कैब को खड़ा करते थे। चोरी के बाद गैंग के सदस्य कैब से ही जाते थे। भूपेंद्र भी अपना हिस्सा लेता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed