फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves gang targets the houses after recce in Agra

घुमंतू गिरोह से रहें सावधान: फेरी लगाना तो बहाना, आपका घर है निशाना, संदिग्ध दिखे तो पुलिस को दें सूचना

Tue, 13 Sep 2022 09:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 09:50 AM IST
सार

अगर आपके घर के आसपास कोई संदिग्ध बार-बार नजर आए तो इसकी सूचना पुलिस को दें, क्योंकि शहर में घुमंतू गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह घरों की रेकी चोरी की वारदात को अंजाम देता है। 

विज्ञापन
thieves gang targets the houses after recce in Agra
सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में घुमंतू गिरोह सक्रिय हैं। वह कबाड़ी, रिक्शा और ऑटो चालक बनकर आते हैं। कॉलोनी और मोहल्लों में बंद घरों की रेकी करते हैं। इसके बाद ताले तोड़कर घुस जाते हैं। कुछ ही देर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। त्योहारी सीजन में गिरोह वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसी ही एक वारदात रविवार को सिकंदरा के सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास अरविंद पुरम कॉलोनी निवासी अतुल कुमार के यहां हुई। परिवार बालाजीपुरम गया था। दोपहर में डेढ़ बजे एक युवक आया। वह कंधे पर थैला लटकाए हुए था। एक बार चक्कर काटकर दोबारा आता है। एक कोठी में ताला लगा था। 

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर 

वह दीवार फांदकर अंदर जाता है। पहली मंजिल पर पहुंचकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास करता है। सब्बल से ताला नहीं टूटा है तो घर में रखे हथौड़े को मारता है। पड़ोस की युवती के आने पर भाग जाता है। युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कॉलोनी में यह घटना पहली बार नहीं हुई। 15 दिन पहले भी कबाड़ी बनकर आया युवक घर में घुस गया था। घर में बच्चा अकेला था। मगर, लोगों के आने के डर से भाग गया था। पुलिस से शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। घटना से कॉलोनी के लोग चिंतित हैं।

आठ महीने में 150 से अधिक घरों में चोरी

शहर और देहात में घरों को चोर निशान बना रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आठ महीने में 150 से अधिक घरों को चोर निशाना बना चुके हैं। 25 फीसदी वारदात दिन के समय में हुई हैं। पुलिस गैंग को पकड़कर खुलासा करती है।

स्कूटी और ई-रिक्शा से रेकी करके गए

थाना हरीपर्वत क्षेत्र में 15 दिन के अंदर चोरी की दो वारदात को अंजाम दिया गया था। इनमें विजय नगर कॉलोनी के एक घर की रेकी चोरों ने ई-रिक्शा पर की थी। वह कॉलोनी में इस तरह से घूम रहे थे कि जैसे ई-रिक्शा में सवारी बैठाने के लिए आए हैं, जबकि दूसरी वारदात गांधी नगर में हुई। इसमें दो चोर पहले स्कूटी से रेकी करके गए। उन्होंने बंद घर का ताला देखा। घर के आसपास चक्कर लगाए। अचानक एक आरोपी घर के अंदर घुस गया। 

संदिग्धों पर रखें नजर 

लोगों को कॉलोनी और मोहल्लों में आने वाले संदिग्धों पर नजर रखने की जरूरत है। उनके बारे में पुलिस को सूचना दें। घर पर ताला लगाकर जाएं तो पुलिस को सूचना दे सकते हैं, जिससे सुरक्षा की जा सके। घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाकर रखें, जिससे वारदात होने पर चोरों की पहचान हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed