फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves broke the locks of three primary schools

आगरा: तीन प्राथमिक विद्यालयों के चोरों ने तोड़े ताले

Fri, 10 Feb 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 10 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of three primary schools
सहावर। क्षेत्र के ग्राम खितौली में बुुधवार की रात्रि तीन प्राथमिक विद्यालयों के चोरों ने ताला तोड़ दिए। विद्यालयों में रखे रसोई के सामान सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गांव खितौली में प्राथमिक विद्यालय -1 के श्याम पाल सिंह ने बताया कि जब वह बृहस्पतिवार सुबह विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कमरे, रसोई, ऑफिस, आंगनवाड़ी कक्ष, आदि के ताले टूटे हुए हैं। चोर विद्यालय से प्रोजेक्टर, ब्लू टूथ स्पीकर, दो एलपीजी गैस सिलिंडर, 12 टोटी, पंखा, खिलौनों की किट चोरी कर ले गए हैं। लगभग 30 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। प्राथमिक विद्यालय-2 की प्रधानाचार्य अर्चना जैन ने बताया चोर विद्यालय से एक एलईडी, एक इंवर्टर, 2 एलपीजी सिलंडर, एक छोटा सिलिंडर, तीन बैटरी, एक कूलर और रसोई के बर्तन आदि चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 60 हजार रुपए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अनार सिंह ने बताया कि चोर विद्यालय से दो एलपीजी सिलिंडर, साइकिल, रसोई के बर्तन आदि चोरी कर ले गए हैं। लगभग 20000 हजार रूपये सामान चोरी हुआ है। ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ ने बताया कि पुलिस को तीनों विद्यालयों में चोरी की तहरीर दे दी गई है। कोतवाल प्रभारी ने सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed