फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves broke five locks of five thousand kg vault and stole silver worth 25 lakhs

Agra: पांच हजार किलो की तिजोरी के पांच ताले तोड़ चुराई 25 लाख की चांदी, चोरों ने सराफ के घर में की वारदात

Tue, 06 Dec 2022 12:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Dec 2022 12:12 PM IST
सार

पांच हजार किलो की तिजोरी में पांच ताले लगे थे, चोरों ने फिर भी सेंध लगा दी। चोरों ने तिजोरी में रखी चांदी और जेवर चुरा लिए। जब सराफ परिवार सहित घर लौटे तो चोरी का पता चला। 

विज्ञापन
Thieves broke five locks of five thousand kg vault and stole silver worth 25 lakhs
चोरों ने इसी तिजोरी को तोड़कर की वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नाई की मंडी स्थित बैंक कॉलोनी में सराफ अनिल कुमार जैन के घर से चोर 25 लाख रुपये की चांदी और अन्य जेवर चुरा ले गए। वह परिवार सहित बेटी की मंगनी करने गुजरात गए थे। 50 साल पुरानी चार से पांच हजार किलो वजनी तिजोरी के पांच इंटर लॉक तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया। सोमवार को घर लौटने पर सराफ को चोरी का पता चला। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाश रही है। 

विज्ञापन


सराफ ने पुलिस को बताया कि वह चांदी के जेवरात और मैटेरियल की ट्रेडिंग का कारोबार करते हैं। उनकी बेटी की मंगनी थी। कार्यक्रम गुजरात के भावनगर में था। 24 नवंबर को वह बेटी और अन्य लोगों के साथ गए थे। बेटा अनुभव घर पर था। 26 नवंबर को ताला बंदकर वह भी भावनगर आ गया। सोमवार सुबह वह वापस आए। मुख्य कमरे के दरवाजे का ताला टूटा था। इसके अलावा अंदर पांच कमरों में लगे ताले भी टूटे मिले।

विज्ञापन

बाबा ने खरीदी थी तिजोरी

सराफ अनिल कुमार ने बताया कि चोरों ने 50 साल पुरानी तिजोरी को तोड़ डाला। यह तिजोरी उनके बाबा हुकुम चंद जैन ने खरीदी थी। इसका वजन तकरीबन चार से पांच हजार किलोग्राम है। इसमें पांच इंटरलॉक लगे हुए हैं। इसके अलावा बाहर भी दो ताले लगाए जाते हैं। इस तिजोरी में ही वो पूरा माल रखते थे। पिता महेंद्र कुमार जैन ने भी तिजोरी का प्रयोग किया। तिजोरी सुरक्षा की दृष्टि से ही खरीदी थी। मगर, चोरों ने बाहर के लॉक तोड़ने के साथ ही इंटरलॉक भी तोड़कर खोल लिया। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि यह चोरों ने कैसे किया। तकरीबन 25 लाख रुपये की चांदी और जेवरात चोर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी करके वारदात की आशंका

सराफ को आशंका है कि उनकी तिजोरी सुरक्षित थी। मगर, चोरों ने ताले तोड़ दिए। इससे आशंका है कि रेकी करके वारदात को अंजाम दिया। घर पर उनके नहीं आने का पहले से पता होगा। तिजोरी को उठाकर नहीं ले जाया जा सकता था। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। पहले यह पता किया जा रहा है कि वारदात किस दिन हुई। बाद में संदिग्धों को चिह्नित करके पहचान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed