{"_id":"67b6cb8f71cb1c16790bfe10","slug":"thief-who-came-as-a-wedding-guest-stole-the-bride-s-jewelery-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी समारोह में मेहमान बनकर हुआ शामिल...पहले खाई दावत और फिर की ऐसी हरकत, छूटे घरवालों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी समारोह में मेहमान बनकर हुआ शामिल...पहले खाई दावत और फिर की ऐसी हरकत, छूटे घरवालों के पसीने
Thu, 20 Feb 2025 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:58 AM IST
सार
मेहमान बनकर आए चोर ने पहले दावत खाई, उसके बाद वह समारोह में आए लोगों में घुलमिल गया। इस दौरान उसने वो बैग चुरा लिया, जिसमें कन्यादान के गहने और रुपये रखे थे।
विज्ञापन
शादी (सांकेतिक फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में शूट-बूट पहनकर चोर एक शादी समारोह में शामिल हो गया। मौका देखकर गहने और नकदी वाला बैग लेकर फरार हो गया। पता चलने पर लोगों ने पीछा भी किया। पर, मगर पकड़ नहीं सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।
लोहामंडी थाना क्षेत्र के कंस गेट, गोकुलपुरा निवासी हेमेंद्र उप्रेती ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को सिकंदरा बोदला रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में उनकी बेटी रिया की शादी थी। इस बीच एक चोर शूट-बूट पहनकर शामिल हो गया। मौका मिलते ही गहने व नगदी का बैग लेकर भाग गया। लोगों ने पीछा भी किया। पर, पकड़ा नहीं जा सका। बैग के अंदर कन्यादान के गहने और रुपये रखे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।