{"_id":"5f323a728ebc3e3cc5437b70","slug":"thief-stolen-in-house-family-sleeps-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तकिये के नीचे से चाबी निकाल कर चोरी की वारदात, सोता रहा परिवार, चोर ले गए आठ लाख के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकिये के नीचे से चाबी निकाल कर चोरी की वारदात, सोता रहा परिवार, चोर ले गए आठ लाख के जेवरात
Tue, 11 Aug 2020 11:58 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:58 AM IST
सार
न्यू आगरा के नगला पदी में चोरी की वारदात से सनसनी
विज्ञापन
न्यू आगरा के नगला पदी में चोरी की वारदात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में थाना न्यू आगरा के नगला पदी में रविवार रात को चोरों ने गाड़ी चालक राजीव कुमार राठौर के घर में चोरी की। उस समय परिवार छत पर सो रहा था। राजीव के अनुसार चोर ने उनकी पत्नी के तकिये के नीचे से चाबी को निकाल लिया और इसके बाद कमरे को खोलकर अलमारी से आठ लाख के जेवरात और 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। सोमवार सुबह घटना का पता चलने पर पीड़ित ने तहरीर दी।
नगला पदी स्थित देवी नगर निवासी राजीव कुमार ने बताया कि वह गाड़ी चलाते हैं। गर्मी होने की वजह से वह रविवार रात को पत्नी रश्मि, मां शीला देवी और तीन बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। मां शीला देवी ने अपने कमरे का ताला लगाकर चाबी अपने पास रख ली। वहीं पत्नी रश्मि ने भी ताला लगाकर चाबी को अपने तकिये के नीचे रख लिया। इसके बाद परिवार सो गया।
ये भी पढ़ें- डॉक्टर दीप्ति मौत का मामलाः पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, मौत का कारण भी सामने आया
विज्ञापन
सोमवार सुबह तकरीबन पांच बजे रश्मि कमरे में आईं। ताला खोलने पर पता चला कि अलमारी का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर परिवार के लोग आ गए। आसपास के लोग जुट गए। राजीव कुमार ने बताया कि चोरों ने अलमारी से तकरीबन 15 तोला सोने के जेवरात चोरी किए हैं। इनकी कीमत तकरीबन आठ लाख रुपये है। वहीं 70 हजार रुपये नकद ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की।

Trending Videos
रेकी के बाद वारदात
आशंका है कि चोर को पहले से पता था कि जेवरात कहां रखे हैं। इसलिए उसी कमरे में गए। शीला देवी के कमरे को नहीं खोला। किसी ने रेकी करके वारदात की है।
लगातार हो रहीं हैं चोरियां
शहर में चोरी की वारदात लगातार हो रही हैं। चोर लाखों के जेवरात चोरी कर रहे हैं। गश्त नहीं होने से चोर वारदात में सफल हो रहे हैं।