फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thief Stolen In House Family Sleeps Crime News

तकिये के नीचे से चाबी निकाल कर चोरी की वारदात, सोता रहा परिवार, चोर ले गए आठ लाख के जेवरात

Tue, 11 Aug 2020 11:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 Aug 2020 11:58 AM IST
सार

न्यू आगरा के नगला पदी में चोरी की वारदात से सनसनी 

विज्ञापन
Thief Stolen In House Family Sleeps Crime News
न्यू आगरा के नगला पदी में चोरी की वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना न्यू आगरा के नगला पदी में रविवार रात को चोरों ने गाड़ी चालक राजीव कुमार राठौर के घर में चोरी की। उस समय परिवार छत पर सो रहा था। राजीव के अनुसार चोर ने उनकी पत्नी के तकिये के नीचे से चाबी को निकाल लिया और इसके बाद कमरे को खोलकर अलमारी से आठ लाख के जेवरात और 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। सोमवार सुबह घटना का पता चलने पर पीड़ित ने तहरीर दी। 
विज्ञापन


नगला पदी स्थित देवी नगर निवासी राजीव कुमार ने बताया कि वह गाड़ी चलाते हैं। गर्मी होने की वजह से वह रविवार रात को पत्नी रश्मि, मां शीला देवी और तीन बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। मां शीला देवी ने अपने कमरे का ताला लगाकर चाबी अपने पास रख ली। वहीं पत्नी रश्मि ने भी ताला लगाकर चाबी को अपने तकिये के नीचे रख लिया। इसके बाद परिवार सो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  डॉक्टर दीप्ति मौत का मामलाः पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, मौत का कारण भी सामने आया
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह तकरीबन पांच बजे रश्मि कमरे में आईं। ताला खोलने पर पता चला कि अलमारी का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर परिवार के लोग आ गए। आसपास के लोग जुट गए। राजीव कुमार ने बताया कि चोरों ने अलमारी से तकरीबन 15 तोला सोने के जेवरात चोरी किए हैं। इनकी कीमत तकरीबन आठ लाख रुपये है। वहीं 70 हजार रुपये नकद ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की। 

रेकी के बाद वारदात 
आशंका है कि चोर को पहले से पता था कि जेवरात कहां रखे हैं। इसलिए उसी कमरे में गए। शीला देवी के कमरे को नहीं खोला। किसी ने रेकी करके वारदात की है। 

लगातार हो रहीं हैं चोरियां
शहर में चोरी की वारदात लगातार हो रही हैं। चोर लाखों के जेवरात चोरी कर रहे हैं। गश्त नहीं होने से चोर वारदात में सफल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed