फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thief Stolen Almirah From Businessman House

मथुरा में चोरी की वारदात से दहशत: रेलिंग काटकर कोठी में घुसे चोर अलमारी चुरा ले गए, नकदी जेवरात निकाल रेलवे लाइन पर फेंकी

Tue, 25 Jan 2022 12:11 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 25 Jan 2022 12:11 AM IST
सार

मथुरा के डैंपियर नगर में व्यापारी के घर से 8 लाख की नकदी व जेवरात चोरी हो गई, चोर रेलिंग काटकर कोठी में घुसे चोर और पूरी अलमारी उठाकर ले गए।

विज्ञापन
Thief Stolen Almirah From Businessman House
व्यापारी के घर से हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा शहर के पॉश क्षेत्र डैंपियर नगर की कृष्णकुंज कॉलोनी में व्यापारी की कोठी में रेलिंग काटकर घर में घुसे चोर अलमारी को चुरा ले गए। इसमें करीब आठ लाख रुपये की नकदी, जेवरात और जरूरी कागजात थे। अलमारी को पास में ही रेलवे लाइन पर फेंक गए। कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाकर रेलवे लाइन के पास से अलमारी बरामद कर ली है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

मिनरट वॉटर की फैक्टरी
कृष्णकुंज कॉलोनी निवासी संजय कुमार अग्रवाल की मिनरल वाटर की फैक्टरी है। रविवार देर रात चोर उनकी कोठी में पहली मंजिल से रेलिंग काटकर घुसे। यहां रखी अलमारी को चुरा ले गए। इसका पता सोमवार की सुबह उठे व्यवसायी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखा तो दंग रह गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। आसपास तलाशी ली तो रेलवे लाइन के पास अलमारी मिली। पुलिस ने अलमारी कब्जे में ले ली। व्यापारी का कहना है कि उनके घर की पहली मंजिल के ऊपर लगी रेलिंग को काटकर घुसे चोर अलमारी से करीब तीन लाख रुपये की नकदी, पांच लाख रुपये के जेवरात और जरूरी कागजात चुरा ले गए हैं। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

दहशत में लोग, पुलिस पूरी तरह फेल: नरेंद्र सिंह
पॉश एरिया डैंपियर नगर में व्यवसायी की कोठी में चोरी से हर कोई दहशत में है। यहां के लोग डरे और सहमे हैं। चोरी की सूचना पर पहुंचे पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने पुलिस अफसरों को जल्द खुलासे के लिए कहा। उधर, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह का कहना है कि यह डकैती की वारदात है। पुलिस केवल चोरी में दर्ज करके इतिश्री कर रही है। योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो रही है। लगातार डकैती और लूट की वारदातों से जनपद दहला हुआ है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह का कहना है कि चोरी की घटना हुई है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों तक पहुंचने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed