फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thief haider arrested who became a headache for the police of three police stations in agra

आगरा: तीन थानों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हैदर गिरफ्तार, हैरान करने वाली हैं आरोपी की करतूतें

Sun, 20 Feb 2022 09:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Feb 2022 09:08 PM IST
सार

आगरा में सूने घरों को निशाना बनाने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हैदर का नाम चोर तीन थानों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। अब तक चोरी की कई वारदात कर चुका है। 

विज्ञापन
thief haider arrested who became a headache for the police of three police stations in agra
आरोपी हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस ने अरतौनी के रहने वाले युवक हैदर को गिरफ्तार किया है। वह तीन थानों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। वह सूने घर का ताला एक मिनट में तोड़ा देता है। पुलिस से बचने के तरीके जानता है। अपना मोबाइल बंद रखता है। चोरी करने के बाद सिम और मोबाइल बदल लेता है। गश्त के दौरान पुलिस मिलने पर राहगीर बन जाता था। चोरी किए जेवरात आगरा के अलावा अलीगढ़ और फिरोजाबाद के सराफों को बेचता था। पुलिस ने एक सराफ को भी पकड़ा है।

विज्ञापन


सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि एक महीने पहले थाना न्यू आगरा में चोरी के मामले में दो आरोपी मनीष और राजू को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने हैदर का नाम बताया था। वो अरतोनी में किराये पर रहता है। इस पर पुलिस उसके घर पहुंची। मगर, वो मिला नहीं। इस पर उसकी तलाश की गई। रविवार को बाईंपुर रोड पर मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


आरोपी हैदर से पूछताछ में पता चला कि उस पर 20 मुकदमे दर्ज हैं। पहला मुकदमा वर्ष 2015 में थाना न्यू आगरा में लिखा गया था। इसके बाद चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हुए। दो केस में उसे सजा हो गई थी। एक मामले में सजा काटकर वो सितंबर 2021 में जेल से छूटकर आया था। इसके बाद उसने थाना न्यू आगरा, सिकंदरा और हरीपर्वत में चोरी कीं। छह फरवरी को सिकंदरा में जेल से जमानत पर छूटे अपने साथी राजू के साथ चोरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त के सिपाही भी नहीं पकड़ पाते

वह सूने घर की रेकी दिन में करता है। चोरी करने अकेले ही जाता है। अपने पास ऐसे औजार रखता है, जिनकी मदद से एक मिनट में ही बाहरी ताला तोड़ देता है। गेट पर लगे इंटरलॉक को तोड़ने में भी दस से 15 मिनट ही लगाता है। अगर, चोरी करते समय गश्त करते सिपाही आ जाते हैं तो छिप जाता है, निकलता नहीं है। 

अगर, रास्ते में पुलिस टोक देती है तो राहगीर बताता है। वह चोरी के जेवरात आगरा के कोतवाली और एमएम के सराफ बाजार के अलावा अलीगढ़ और फिरोजाबाद में बेच देता है। पुलिस ने मोती कटरा निवासी सराफ राजकुमार वर्मा को पकड़ा है। वह हैदर से आधी कीमत में जेवरात खरीद लेता था। इनको गलाने के बाद नए जेवरात तैयार करता था।

बदल देता है मोबाइल और सिम

पुलिस की पूछताछ में हैदर ने बताया कि उसने जेल में ऐसे अपराधी मिले, जो अक्सर पुलिस से बचने के तरीकों पर बात करते थे। इसमें पता चला था कि सर्विलांस की मदद से पुलिस पकड़ लेती है। वो बचने के तरीके भी बताते थे। इससे ही वो वारदात से पहले मोबाइल बंद कर लेता है, इसे तब तक नहीं खोलता है, जब तक चोरी किए माल को बेच नहीं देता है। एक और दो वारदात के बाद मोबाइल और सिम भी बदल लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed