{"_id":"65d2db495499a7b5160c2091","slug":"thief-entered-the-house-on-the-pretext-of-marriage-invitation-absconded-with-gold-chain-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी का कार्ड देने आया युवक...महिला समझी रिश्तेदार; सच पता चला तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी का कार्ड देने आया युवक...महिला समझी रिश्तेदार; सच पता चला तो उड़ गए होश
Mon, 19 Feb 2024 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:08 AM IST
सार
शादी का कार्ड देने के बहाने युवक ने महिला को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। वो समझी कि युवक कोई रिश्तेदार है, लेकिन जब आरोपी उसकी सोने की जंजीर लेकर फरार हो गया, तो उसके सामने हकीकत आई।
विज्ञापन
women crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के बाकलपुर इलाके की एक महिला को टप्पेबाज शादी का न्योता देने के बहाने घर में घुसकर सोने की जंजीर की चपत लगा गया।
पीड़िता आशा पत्नी मुरारीलाल जाट निवासी वसुधा गार्डन, बाकलपुर ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। तभी एक व्यक्ति शादी का कार्ड देने के बहाने से घर में आया। कहा, भाभी आपकी सोने की जंजीर अच्छी लग रही है। फोटो खींचकर बहन को भेजना है, जिससे कि वह भी इसी प्रकार की ले सके।
आशा के अनुसार उसने जंजीर उतारकर युवक को दे दी और खुद चाय बनाने चली गई। इसी दौरान युवक घर से फरार हो गया। इंस्पेक्टर थाना हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।