Agra: आधी रात को सीएमओ आवास में घुस गया चोर, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत
एमजी रोड पर सुभाष पार्क के सामने बीती आधी रात को सीएमओ आवास में चोर घुस गया। चोर ने सरकारी गाड़ी को चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के सरकारी आवास में शुक्रवार रात को एक चोर घुस गया। चोर ने सरकारी गाड़ी को चोरी करने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो सका। इस पर चला गया। सीएमओ ने एसएसपी से शिकायत की। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में चोर आ गया है।
सीएमओ का सरकारी आवास एमजी रोड पर सुभाष पार्क के सामने है। उनके आवास में शुक्रवार रात को दीवार फांदकर एक युवक घुसा। उसने गाड़ी का लॉक तोड़ने की कोशिश की, मगर, सफल नहीं हो सका। शनिवार सुबह सीएमओ को जानकारी हुई। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। चोर नजर आ रहा है। सीएमओ ने बताया कि मामले की जानकारी एसएसपी को दी थी। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की। हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
घर में हुई चोरी
ट्रांस यमुना कॉलोनी में चोरों ने शिक्षक हेमंत शर्मा के घर को भी निशाना बनाया। वह तीन दिन पहले परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। वो अपने घर में साथी शिक्षक अक्षय को छोड़ गए थे। शुक्रवार रात को वो भी परिचित के देवी जागरण में चले गए। रात तकरीबन दो बजे वापस आए। चोरों ने ताले तोड़ दिए थे। चोर लाखों के गहने और एक लाख रुपये चोरी करके ले गए। मामले की शिकायत पुलिस से की है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में चोर नजर आ रहा है। पुलिस जांच कर रही है।