{"_id":"66215fff4aea954a0f084cc2","slug":"there-will-be-no-problems-in-summer-railways-started-three-trains-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-114079-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ग्रीष्मकाल में नहीं होंगी दिक्कतें, तीन ट्रेनें रेलवे ने की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ग्रीष्मकाल में नहीं होंगी दिक्कतें, तीन ट्रेनें रेलवे ने की शुरू
Thu, 18 Apr 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गर्मियों में विद्यालयों के अवकाश होने के बाद बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए इधर से उधर जाते हैं। जिसके कारण यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। यात्रियों की बड़ी संख्या को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी ग्रीष्मकालीन ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। वाया कासगंज होकर जाने से यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। जोापुर-मऊ-जोधपुर ट्रेन संख्या 04815/04816 का संचालन जोधपुर से 21 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को तथा मऊ से 23 अप्रैल से 2 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को 11 संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर से 17:30 बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन बांदीकुई से 00:45 बजे, कासगंज से 06:05 बजे रवाना होकर मऊ 23:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04816 मऊ 04:00 बजे प्रस्थान कर कासगंज से 18:00 बजे, दूसरे दिन बांदीकुई से 01:22 बजे से रवाना होकर जोधपुर 08:55 बजे पहुंचेगी।दूसरी जोड़ी ट्रेन संख्या 09185/09186 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट का संचालन होगा। ट्रेन संख्या 09185 मुम्बई सेंट्रल से 21 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को 11:05 बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन कोटा से 01:00 बजे, कासगंज से 09:50 बजे छूटकर कानपुर अनवरगंज 15:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल से 22 अप्रैल से 1 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार 18:25 बजे प्रस्थान कर कासगंज से 23:00 बजे छूटकर मुंबई सेंट्रल 22:30 बजे पहुंचेगी।तीसरी जोड़ी ट्रेन संख्या 05636/05635 गुवाहाटी-श्री गंगानगर-गुवाहाटी का संचालन होगा। ट्रेन संख्या 05636 एक मई से 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को गुवाहाटी से 18:15 बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन दलगांव से 00:57 बजे, तीसरे दिन लखनऊ से 02:20 बजे, कासगंज से 08.35 बजे रवाना होकर श्री गंगानगर 03:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05635 प्रत्येक रविवार 5 जून से 30 जून तक श्री गंगानगर से 12:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बांदीकुई से 00:45 बजे, कासगंज से 06: 05 बजे छूटकर गुवाहाटी 00:32 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकाल में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसका यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन