{"_id":"6671d15d358ca31a420312fb","slug":"there-will-be-no-delay-in-the-construction-of-the-railway-station-budget-received-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-119262-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रेलवे स्टेशन के निर्माण में नहीं होगी देरी, मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रेलवे स्टेशन के निर्माण में नहीं होगी देरी, मिला बजट
Tue, 18 Jun 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य में तेजी आई है। रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिला हुआ है। अमृत महोत्सव के तहत जंक्शन का विस्तार किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले समय में यात्रियों को जंक्शन वाली सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम का रेलवे के अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं। बजट की कमी की समस्या थी उसे दूर कर दिया गया है। रेल निदेशालय के निर्देश पर रेलवे स्टेशन की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर बड़े स्तर पर काम चल रहा है। कार्य योजना में दोनों प्लेटफाॅर्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी। स्टेशन परिसर में दो वाहन स्टैंड बनाए जाएंगे। प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग बनाए जाएंगे। रेलवे सिग्नलों को इलेक्ट्रिक व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। रेलवे द्वारा पांच स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जाएंगे।
कार्य योजना के तहत रेलवे स्टेशन का भवन दो मंजिला होगा। दूसरी मंजिल पर एक फूड प्लाजा तथा एक कैंटीन बनाई जाएगी। वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनेगा। बुकिंग खिड़की को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा। रेलवे स्टेशन परिसर में ही रेलवे विभाग द्वारा तीन पार्क का निर्माण कराया जाएगा। ऊपरी तल पर जाने के लिए एस्किलेटर (स्वचालित सीढि़यां) लगाई जाएंगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर जंक्शन वाली सुविधाएं मिलेंगीं।
चुनाव आचार संहिता के कारण निर्माण कार्य बाधित हो गया था। अब चुनाव बाद करीब एक करोड़ का बजट मिल गया है जल्द ही यहां निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने कहा बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है जल्द ही अधिकारी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
-- -