{"_id":"665ff809e73606eaa9098e99","slug":"there-will-be-heat-waves-in-agra-there-will-be-no-relief-from-heat-yet-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather: अभी लगेंगे लू के थपेड़े, गर्मी से राहत नहीं; दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather: अभी लगेंगे लू के थपेड़े, गर्मी से राहत नहीं; दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
Wed, 05 Jun 2024 12:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:56 PM IST
सार
Agra Weather: ताजनगरी व आसपास अभी लू के थपेड़े लगेंगे। अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हुआ।
विज्ञापन
लू का अलर्ट
- फोटो : एएनआई
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में लू के थपेड़े झेलने के लिए तैयार रहें। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तेज गर्म हवा चलेगी। अभी गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहेगा।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर में गर्मी के कारण सड़क और बाजारों में सन्नाटा रहा। गर्म तेज हवा की वजह से लोग घर से बाहर कम ही निकले। चुनाव परिणाम के लिए मंडी समितियों के आसपास समर्थक और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहता था, लेकिन इस बार सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम करीब 4:30 बजे मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव नजर आया। आंधी के साथ हल्की बौछार पड़ी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। अभी 3 से 4 दिन गर्म हवा चलती रहेगी।
विज्ञापन
- अधिकतम 46.1
- न्यूनतम 27.6
- बुधवार को आसमान साफ रहेगा, लू चलेगी