{"_id":"60806cbb8ebc3e5924448604","slug":"there-will-be-a-59-hour-curfew-every-week-from-friday-evening-mainpuri-news-agr4893460139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार की शाम से हर हफ्ते होगा 59 घंटे का कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार की शाम से हर हफ्ते होगा 59 घंटे का कर्फ्यू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सूबे में शुक्रवार शाम आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लगने वाले कोरोना कर्फ्यू के लिए जिले में तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस जगह-जगह बैरिकेडिंग करके लोगों को रोकेगी। साथ ही जिले की सीमाओं पर भी चौकसी बरती जाएगी।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में उत्तर प्रदेश में मरीजों की संख्या में प्रतिदिन तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जनपद में वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या डेढ़ हजार के करीब पहुंच गई है। ऐसी स्थिति में जिले में भी कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। जनपद में पुलिस लाउड स्पीकर आदि माध्यमों से लोगों को स्थिति से अवगत करा रही है। शुक्रवार से लागू होने वाले कोरोना कर्फ्यू को लेकर पुलिस प्रशासन ने रणनीति तैयार कर ली है।
जनता को घरों में ही रोकने के लिए बैरिकेडिंग आदि लगाकर सख्ती के साथ रोक लगाई जाएगी। कोरोना कर्फ्यू में विशेष परिस्थिति में ही बाहर आने की इजाजत होगी। कोरोना संक्रमण से प्रभावी रोकथाम को लेकर रात्रि में आवागमन नियंत्रित करने के लिए रात्रि निषेधाज्ञा लागू की गई है। अधिकारियों के अनुसार जिले की सीमाओं पर भी बैरियर आदि लगाकर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
एक हजार रुपये का होगा चालान
कोरोना संक्रमण काल में भी जो लोग गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए शासन प्रशासन बेहद सख्त हो गया है। पहली बार बिना मास्क लगाए पकड़े जाने पर अब 500 की बजाय एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। अगली बार पकड़े जाने पर जुर्माना राशि 10 हजार भी हो सकती है।
कोरोना कर्फ्यूू को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाएं कर ली हैं। जिले में बैरिकेडिंग आदि लगाई जाएंगी। पुलिस ड्यूटी पर मुस्तैद रहेगी। जनता से भी अपील है कि वह सहयोग करें।
मधुवन कुमार, एएसपी