फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was no relaxation in curfew, yet markets opened since morning

कफ्र्यू में नहीं थी छूट, फिर भी सुबह से ही खुल गए बाजार

Mon, 31 May 2021 10:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
There was no relaxation in curfew, yet markets opened since morning
कासगंज। कोरोना कर्फ्यू में मंगलवार से ढील मिलेगी। यहां सोमवार से ही दुकानदारों और खरीदारों ने स्वत: ही कर्फ्यू में ढील दे दी। तमाम दुकानों के शटर सुबह से ही खुल गए। न तो पुलिस ने सख्ती दिखाई और न ही दुकानदार कर्फ्यू का पालन करते देखे गए। खरीदार भी बाजारों में निकल आए।
विज्ञापन

सोरों गेट बाजार- सुबह 9 बजे
- यहां बाइक और साइकिलों पर सवार होकर लोग आवाजाही कर रहे थे। खुर्पी, फावड़ा बनाने की दुकानें खुलीं हुईं थीं। इलाके में कुछ मजदूर खड़े हुए थे जो गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे थे। एक बाइक सवार वहां आकर रुका तो उसके पीछे एक मजदूर आ गया जो बिना मास्क लगाए हुए थे। कैमरे में जैसे ही तस्वीर कैद होने लगी तो वहां से लोग इधर-उधर हटने लगे।
विज्ञापन

बारहद्वारी बाजार- सुबह 9:30 बजे
- बारहद्वारी के समीप रखे खोखे और कई दुकानों के शटर खुल गए थे। दुकानदार दुकानों के बाहर बैठे खरीदारों का इंतजार कर रहे थे। जूते, चप्पल, कपड़े की अधिकांश दुकानें खुली हुईं थीं। यहां से पैदल और बाइक से भी लोग आवाजाही कर रहे थे। पूरी तरह कर्फ्यू का उल्लघंन हो रहा था। लोग बेखौफ दिखाई दिए। दुकानदार कह रहे थे कि सोमवार से ही बाजार खोलने के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदरई गेट- 9:45 बजे
- इस इलाके में खूब आवाजाही हो रही थी। यहां कंफेक्शनरी की दुकान खुली हुई थी। उसके समीप ही एक ठेले पर जलेबियां बन रहीं थीं। विपरीत दिशा में एक फल विक्रेता फल बेच रहा था। यहां बाइक और साइकिलों से लोग आवाजाही कर रहे थे। यहां अन्य दुकानदार भी अपनी दुकानें खोलने की तैयारी कर रहे थे। यहां भी पुलिस का कोई पहरा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed