{"_id":"65e4b287440100058208d6ec","slug":"there-was-chaos-due-to-fire-in-flat-in-agra-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: प्रेस बंद किए बिना घर से निकल गए प्रोफेसर, फ्लैट में लगी आग; मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: प्रेस बंद किए बिना घर से निकल गए प्रोफेसर, फ्लैट में लगी आग; मची अफरातफरी
Sun, 03 Mar 2024 11:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:54 PM IST
सार
आगरा में एक प्रोफेसर कपड़ें में प्रेस करने के बाद उसे बंद किए बिना घर से निकल गए। इससे फ्लैट में आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं निकलते देखा तो अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
Agra: प्रेस बंद किए बिना घर से निकल गए प्रोफेसर, फ्लैट में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की शाम एक फ्लैट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोग धुआं निकलता देख घरों से बाहर आग गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने सीढ़ी लगाकर फ्लैट के अंदर गई। इसके बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि कपड़े प्रेस करने के दौरान वह चालू रह गई थी। इस वजह से आग लग गई।
विज्ञापन
घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के एकता चौकी क्षेत्र के कृष्ण वाटिका कॉलोनी की है। यहां के निवासी निवासी अंकित अग्रवाल एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर को उन्होंने कपड़े प्रेस किए थे। इसके बाद 3 बजे फ्लैट का मेन गेट बंद कर बाहर गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद फ्लैट से धुआं उठने लगा। कुछ देर बाद शीशे टूटने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके अफरातफरी मच गई। लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन