फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   there was brainstorm on women consciousness empowerment On first day of beginning of G-20 conference in Agra

G-20: आगरा से गूंजी विश्व में नारी हक की गूंज, रोजगार, सम्मान और बराबरी पर मंथन, विकास से बदलाव को प्राथमिकता

Sat, 11 Feb 2023 06:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 06:59 PM IST
सार

आगरा में जी-20 सम्मेलन के पहले दिन विश्व में नारी हक की गूंज उठी। इस मौके पर नारियों के सम्मान, रोजगार, बराबरी को अवसरों पर मंथन हुआ। हर क्षेत्र में नारियों की अधिक से अधिक हिस्सेदारी पर जी-20 एम्पावर समूह ने चर्चा की। 

 

विज्ञापन
there was brainstorm on women consciousness empowerment On first day of beginning of G-20 conference in Agra
जी-20 सम्मेलन का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में जी-20 सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को हो गई। पहले दिन नारी चेतना व सशक्तिकरण पर मंथन हुआ। पहले सत्र की शुरुआत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत का जी-20 का अध्यक्ष बनना, हमारे लिए ऐतिहासिक पल है। बदलते भारत की ये नई तस्वीर है। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भी शिरकत की। शनिवार को 4 सत्रों में चर्चा हुई है। सम्मेलन होटल ताज कन्वेंशन में चल रहा है। इसमें 20 देशों के प्रतिनिधि मौजूद हैं।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार रात  जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल का ताजनगरी में शाही स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ड्रोन से 20 देशों के प्रतिनिधिमंडल पर पुष्पवर्षा की गई। भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और शॉल ओढ़ाकर अतिथि देवो भव की की परंपरा निभाई गई। 
विज्ञापन

there was brainstorm on women consciousness empowerment On first day of beginning of G-20 conference in Agra
विकास से बदलाव को प्राथमिकता पर मंथन - फोटो : अमर उजाला

विकास से बदलाव को प्राथमिकता पर हुआ मंथन 

इस मौके पर शाही बग्गी पर सवार होकर प्रतिनिधिमंडल गदगद नजर आया। शनिवार से होटल ताज कन्वेंशन में योग के साथ जी-20 समिट की शुरुआत हुई। सम्मेलन में अर्थव्यवस्था, नेतृत्व और कार्यक्षेत्र में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी के लिए जी-20 एम्पावर समूह की बैठक हुई। 

सम्मेलन में मुख्य रूप से महिलाओं को सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करने लायक बनाना, डिजिटल स्किल और फ्यूचर स्किल को बढ़ावा देना, महिला उद्यमिता और कार्यक्षेत्र में ज्यादा महिलाएं शामिल हों, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की वजह से बदलाव को प्राथमिकता आदि विषयों पर मंथन हुआ। 

there was brainstorm on women consciousness empowerment On first day of beginning of G-20 conference in Agra
भारत का जी-20 का अध्यक्ष बनना, हमारे लिए ऐतिहासिक पल - केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

अमिताभ कांत ने दिया विशेष भाषण

शनिवार को दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ सुबह 10 बजे केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत का जी-20 का अध्यक्ष बनना, हमारे लिए ऐतिहासिक पल है। बदलते भारत की ये नई तस्वीर है।

प्रथम सत्र के प्रारंभ में जी-20 शेरपा नियुक्त हुए अमिताभ कांत ने विशेष भाषण दिया। इसके बाद सम्मेलन में चेयरमेन जी-20 इम्पावर 2023 डॉ. संगीता रेड्डी, संयुक्त राष्ट्र संघ की विमेंस डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल ने जेंडर इक्विलिटी पर और को-फाउंडर एंड चेयरपर्सन सस्टेंबिलिटी वैशाली सिन्हा ने भी अपने विचार रखे। 
विज्ञापन

there was brainstorm on women consciousness empowerment On first day of beginning of G-20 conference in Agra
केंद्रीय मंत्री ने उत्पाद प्रदर्शनी का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री ने उत्पाद प्रदर्शनी का निरीक्षण किया

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्मेलन में महिलाओं द्वारा लगाई गई विभिन्न उत्पाद प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली। समापन सत्र में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मुंजापारा महेंद्र भाई महिला सशक्तिकरण के पहल की जानकारी दी। इसके शाम 6 बजे करीब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शाम को होटल ताज कन्वेंशन में मीडिया से बातचीत भी करेंगी। इस दौरान विदेशी मेहमानों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

there was brainstorm on women consciousness empowerment On first day of beginning of G-20 conference in Agra
महिलाओं ने उत्पाद प्रदर्शनी लगाई - फोटो : अमर उजाला

आगरा किला आम पर्यटकों के लिए खुला रहेगा

विदेशी मेहमानों के लिए संस्कृति मंत्रालय ने आगरा किला को आम पर्यटकों के लिए बंद करने के आदेश को फिर से संशोधित कर दिया है। शनिवार को अब आगरा किला आम पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। दोपहर साढ़े तीन बजे सुरक्षा कारणों के चलते टिकट विंडो बंद कर दी जाएगी। पर्यटक पहले की तरह किले का दीदार कर सकते हैं। वहीं, शाम को जी-20 के मेहमानों के लिए आगरा किला में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रोजेक्शन मैपिंग और लाइट एंड साउंड शो होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed