{"_id":"604ba9e28ebc3ed3075e723c","slug":"there-was-a-fight-between-students-at-the-coaching-center-mainpuri-news-agr4843685102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर पर छात्रों के बीच हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेंटर पर छात्रों के बीच हुई मारपीट
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद एक छात्र को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस मारपीट करने वालों की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी स्थित कोचिंग सेंटर में शुक्रवार सुबह छात्र पढ़ने आए थे। इस दौरान एक छात्रा के साथ एक छात्र ने छींटाकशी कर दी। यह बात छात्रा ने अपने एक साथी छात्र को बताई। इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। आरोपी छात्र व उसके साथियों ने छात्रा का पक्ष ले रहे युवक को पीटकर घायल कर दिया।
लोगों की भीड़ एकत्र होता देख मारपीट कर रहे लोग भाग गए। घायल छात्र व सहपाठी छात्रा ने कोतवाली पहुंच कर शिकायत की। इसके बाद इंस्पेक्टर भानूप्रताप ने घायल छात्र का मेडिकल कराया। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।