फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was a crowd of people getting the deed done at the sub-registrar office.

Agra News: उप निबंधन कार्यालय पर बैनामा कराने वालों की रही भीड़

Sat, 08 Nov 2025 03:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
There was a crowd of people getting the deed done at the sub-registrar office.
उप निबंधक कार्यालय पर लगी भीड़।
आगरा। निबंधन कार्यालय में शनिवार से चार दिन तक बैनामा पंजीकरण के साथ नकल और मुआयना कार्य बंद रहेंगे। इस वजह से शुक्रवार को सदर तहसील स्थित निबंधन कार्यालय पर रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां प्रतिदिन 200 से 250 रजिस्ट्री होती थी, वहीं शुक्रवार को करीब 438 बैनामा व इकरारनामा के पंजीकरण हुए। लोगों ने लाइन में लगकर बैनामा, इकरारनामा और मुआयना कार्य कराया। इस बीच दो बार सर्वर डाउन हो गया। इससे लोगों को मिनटों के काम कराने में घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


तहसील सदर के पांच उप निबंधन कार्यालय पर जमीन क्रय-विक्रय करने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने पंजीकरण कराने के लिए कार्यालय के बाहर खड़े होकर इंतजार किया। करीब आधे घंटे इंतजार के बाद पंजीकरण कराने का नंबर आया। सबसे ज्यादा बीमार लोगों और महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ी। शाम तक यहां भीड़ बनी रही।
विज्ञापन



प्लाॅट की रजिस्ट्री सोमवार को करानी थी, लेकिन सर्वर डाटा ट्रांसफर के लिए चार दिन बंद रहेगा तो शुक्रवार को ही करा ली। आधा घंटे के इंतजार के बाद भी नंबर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिओम महुआखेड़ा
जमीन का बैनामा पंजीकरण कराना है। सभी कागजात और गवाह तैयार हैं। सर्वर बीच-बीच में डाउन हो रहा है। व्यवस्था सही होनी चाहिए- राकेश दयालबाग



आज से चार दिन बंद रहेंगे पंजीकरण
सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि जिले में सभी 10 निबंधन कार्यालयों पर आज से 11 नबंवर तक कार्य बंद रहेगा। मेघराज क्लाउड सर्वर से सभी तरह के डाटा राष्ट्रीय सर्वर नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड पर स्थानांतरित किया जा रहा है। इन चार दिनों में सर्वर की टेस्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed