फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There may be rain-hail on February 4 and 5

चार और पांच फरवरी को बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Thu, 03 Feb 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
There may be rain-hail on February 4 and 5
मैनपुरी। मौसम के एक बार फिर खराब होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ और कृषि विज्ञान केंद्र मैनपुरी की ओर से चार और पांच फरवरी को बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इससे जहां सर्दी बढ़ जाएगी वहीं फसलों में भी नुकसान होने की चिंता किसानों को सता रही है।
विज्ञापन

सुबह और शाम सर्दी है तो वहीं दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ और कृषि विज्ञान केंद्र मैनपुरी ने मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार चार और पांच फरवरी को बारिश के साथ ही घने बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। अगर बारिश और ओलावृष्टि होती है तो सर्दी एक बार फिर से बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में मौसम की अगर बात करें तो बुधवार को भी दिन में तेज धूप रही। इसके चलते अधिकतम तापमान जहां 21 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अगर बारिश होती है तो तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को सर्दी का अहसास अधिक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलावृष्टि हुई तो फसलों में होगा नुकसान
बारिश और ओलावृष्टि के पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी हैं। वर्तमान में खेतों में गेहूं, सरसों और आलू की फसलें खड़ी हैं। हवा के साथ बारिश होती है तो गेहूं और सरसों की फसल खेतों में ही गिर जाएगी। वहीं ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल में नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed