फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There is only one doctor for 58 thousand population

Agra News: 58 हजार आबादी पर मात्र एक चिकित्सक

Thu, 01 May 2025 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
There is only one doctor for 58 thousand population
कासगंज का संयुक्त  जिला अस्पताल ।
कासगंज। जिले में 58 हजार की आबादी पर औसतन मात्र एक चिकित्सक है। स्टाफ की कमी से मरीजों को परेशानी होती है। उन्हें इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य जिलों तक दौड़ लगानी पड़ती है। जिले की आबादी करीब 17 लाख है। जिला घोषित हुए डेढ़ दशक से अधिक समय बीत गया है लेकिन यहां पर्याप्त और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं अब तक मुहैया नहीं हो सकी हैं। चिकित्सकों की खासी कमी है। खासकर विभिन्न रोगों जैसे लिवर, किडनी, हृदय, त्वचा , नाक, कान, गला से संबंधित समस्या होने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी अक्सर महसूस की जाती है। जनपद के सबसे प्रमुख सरकारी चिकित्सा स्थल जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 34 पद हैं। इन पदों के सापेक्ष मात्र 15 चिकित्सक ही वर्तमान में तैनात हैं। प्रतिदिन 1200 से 1800 तक मरीज उपचार के लिए आते हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण उन्हें घंटों अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ता है। यहां वेंटिलेटर, पैथोलाॅजी, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड की सुविधा है, लेकिन स्टाफ नहीं है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल चिकित्सक व स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए शासन से मांग की गई है। फिलहाल उपलब्ध स्टाफ का बेहतर तरीके से प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed