{"_id":"613f96c28ebc3eb7827ad251","slug":"there-is-no-system-of-dengue-test-at-chc-phc-mainpuri-news-agr507505545","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 लाख की आबादी वाले जिले में मात्र जिला अस्पताल में डेंगू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 लाख की आबादी वाले जिले में मात्र जिला अस्पताल में डेंगू की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित लोगों की प्लेटलेट्स की कमी आ रही है। जिले में डेंगू के मरीज मिलने के कारण लोगों को डेंगू होने की चिंता भी सता रही है, लेकिन 21 लाख की आबादी वाले जिले में मात्र जिला अस्पताल की लैब में ही डेंगू जांच की व्यवस्था है। यहां सीएचसी और पीएचसी पर जांच की व्यवस्था नहीं है।
जिले की आबादी तो वर्षदर वर्ष बढ़ती जा रही है। लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर अस्पताल होने के बाद भी लोगों के लिए उपचार की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। वर्तमान समय में जब जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। डेंगू के मरीज भी लगातार मिल रहे हैं ऐसे में भी जिले में डेंगू जांच की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। 21 लाख की आबादी वाले जिले में स्वास्थ्य विभाग केवल जिला अस्पताल की लैब में ही डेंगू की जांच करा रहा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जांच कराने पहुंच रहे है। जिसके चलते यहां धक्का मुक्की तक की नौबत आ जाती है। अस्पताल में भी एक दिन में 96 लोगों की ही डेंगू जांच कराई जा रही है। वो भी दो बजे के बाद आने वाले लोगों की डेंगू जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
------
प्राइवेट लैब की जांच को नहीं मान रहा स्वास्थ्य विभाग
एक तरफ जहां स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू जांच की मात्र एक स्थान पर ही व्यवस्था करा सका है वहीं दूसरी और प्राइवेट लैब की डेंगू जांच के स्वास्थ्य विभाग मान नहीं रहा है। जिससे लोगों के सामने दिक्कतें खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन
----
सीएचसी-पीएचसी में नहीं हो रही जांच
जिले की 10 सीएचसी और 50 पीएचसी पर लैब की व्यवस्था है। लैब टेक्नीशियन की तैनाती भी है लेकिन यहां डेंगू जांच की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते मरीज सीधे जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
-----
जहां भी बुखार के मरीज मिल रहे हैं या डेंगू की पुष्टि हो रही है। वहां टीम भेजकर डेंगू की जांच कराई जा रही है। यदि किसी को जांच करानी है तो वह शिविरों में और जिला अस्पताल पहुंचकर जांच करा सकता है।
डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ