{"_id":"6406e16ad8fee07cf40c79d3","slug":"there-has-been-change-system-of-meeting-prisoners-in-agra-jail-after-abbas-ansari-case-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा जेल में अब आसान नहीं मुलाकातः अब्बास अंसारी मामले के बाद हुआ बदलाव, प्रयागराज, जौनपुर के बंदी हैं निरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा जेल में अब आसान नहीं मुलाकातः अब्बास अंसारी मामले के बाद हुआ बदलाव, प्रयागराज, जौनपुर के बंदी हैं निरुद्ध
Tue, 07 Mar 2023 12:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Mar 2023 12:32 PM IST
सार
आगरा की जेल में बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के बाद अब बंदियों से मिलना आसान नहीं होगा। साथ ही किसी प्रकार की चालबाजी भी काम नहीं आएगी। चित्रकूट जेल में अब्बास अंसारी मामले के बाद यह बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
आगरा केंद्रीय कारागार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा की जेल में अब बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव चित्रकूट जेल में अब्बास अंसारी प्रकरण को देखते हुए किया गया है। अब यहां बंदियों से मुलाकात करने आने वालों का फोटो जेल रजिस्टर पर चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन स्तरीय चेकिंग होगी
ज्ञात हो कि चित्रकूट जेल में अब्बास अंसारी प्रकरण के बाद जेलों में व्यवस्थाएं पहले से अधिक दुरुस्त की जा रही हैं। इसी कड़ी में आगरी जेल में भी बदलाव किया गया है। यहां बंदियों की मुलाकात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। तीन स्तरीय चेकिंग से लेकर मुलाकाती का पूरा ब्योरा रखा जाएगा। एक रजिस्टर बनेगा। इसमें विशेष बंदियों से मुलाकात करने आने वालों का फोटो भी चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
बंदियों और मुलाकाती की अलग-अलग गिनती होगी
केंद्रीय जेल के अधीक्षक एवं प्रभारी डीआईजी जेल आरके मिश्रा ने बताया कि बंदियों से मुलाकात करने आने वालों की तीन बार चेकिंग होगी। जेल के गेट, अंदर और दोनों गेट के बीच में तलाशी होगी। इसके बाद बंदी के बैरक में जाने के दौरान चेकिंग की जाएगी। मुलाकात के दौरान डिप्टी जेलर मौजूद रहेंगी। मुलाकात की सूचना स्थानीय गुप्तचर इकाई को भी दी जाएगी। 30 मिनट ही मुलाकाती को मिल सकेंगे। पहले बंदी आएगा, बाद में मुलाकाती आएगा। मुलाकात के बाद बंदियों और मुलाकाती की अलग-अलग गिनती होगी।
विज्ञापन