फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There are no arrangements for larva testing and survey in the district

जिले में लार्वा टेस्टिंग और सर्वे के नहीं हैं इंतजाम

Tue, 07 Sep 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
There are no arrangements for larva testing and survey in the district
कासगंज के सहावर में दवा के छिड़काव करते कर्मी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे संक्रामक रोगों से निपटने के लिए भले ही तमाम दावे किए जा रहे हों, लेकिन धरातल पर हकीकत दूर है। डेंगू मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच विभाग लार्वा टेस्टिंग और सर्वे नहीं करा पा रहा है। संसाधनों के अभाव का हवाला देते हुए विभाग अपनी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता दिख रहा है। जबकि इन दिनों टेस्टिंग और सर्वे की बेहद जरूरत दिख रही है।
विज्ञापन

यह सर्वे पानी में मच्छरों का होता है। देखा जाता है कि पानी में लार्वा कितने घनत्व में है। उसके बाद टूल किट से लार्वा की जांच होती है। उससे पता चलता है कि यह लार्वा मलेरिया का है या डेंगू का, लेकिन जिले में कभी यह जांच नहीं होती।
विज्ञापन

लार्वा सर्वे और टेस्टिंग नगरीय मलेरिया इकाई के माध्यम से कराया जाता है, लेकिन जिले में यह इकाई नहीं है। संभावना है कि अभी जल्द ही लार्वा सर्वे के लिए टीम शासन से मिल सकती है। स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे पानी को जमा न होने दें। पानी जमा रहने से मच्छर पनपते हैं और मादा मच्छर लार्वा देती है जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ती है। डा. राजकुमार सारस्वत, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed