{"_id":"629658a9a532f91a2a3bd852","slug":"then-the-temperature-reached-44-degree-celsius-the-heat-made-it-miserable-mainpuri-news-agr5352873164","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, गर्मी ने किया बेहाल
विज्ञापन
गर्मी में मुंह ढककर चलतीं युवतियां
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुछ दिन की राहत के बाद मंगलवार को भी तेज धूप और उमस के चलते लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के चलते लोग परेशान रहे।
बीते सप्ताह बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी। मौसम बदला तो एक बार फिर गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप के कारण तापमान बढ़ना शुरू हो गया था। दोपहर होने तक अधिकतम तापमान अपने शीर्ष 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
लोग दिनभर गर्मी और उमस से बेहाल होते रहे, लेकिन उन्हें कहीं भी राहत नहीं मिल सकी। वहीं न्यूनतम तापमान भी मंगलवार को 30 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के चलते बाजारों में आवाजाही कम रही। यातायात ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को भी तेज गर्मी के चलते परेशानी हुई। वे चौराहे के आसपास ही छांव तलाशते नजर आए। वहीं राहगीर भी छांव और पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
बारिश ही अब लोगों को गर्मी से राहत दिला सकती है, लेकिन मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों तक गर्मी अभी लोगों को परेशानी करती रहेगी।