फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Then the graph of corona increased, nine people got infected

फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ, नौ लोग मिले संक्रमित

Tue, 29 Jun 2021 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Then the graph of corona increased, nine people got infected
मैनपुरी। जिले में फिर एक बार कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में कुल नौ लोग संक्रमित मिले। इसमें शहर के एक ही मोहल्ले के छह लोग के अलावा तीन ग्रामीण अंचल के संक्रमित शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट किया है।
विज्ञापन

बीते एक पखवाड़े से जिले में कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया था। कई दिन एक भी संक्रमित नहीं मिला तो वहीं अन्य दिनों में एक या दो ही कोरोना के केस मिले थे। मंगलवार को एक बार फिर संक्रमण के मामलों में तेजी आई। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में कुल नौ लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

इसमें शहर के गोपीनाथ अड्डा निवासी एक आठ वर्षीय बालक समेत छह लोग संक्रमित मिले हैं। कुसमरा, कोसमा और किशनी में एक-एक संक्रमित मिला है। सभी को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट किया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

276 लोगों के लिए गए नमूने
कुरावली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने कैंप लगाकर 276 लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए। इसमें से 168 लोंगों की मौके पर ही एंटीजन कार्ड से जांच की गई। 108 लोंगो की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लेकर भेजे गए। टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद किशोर, डॉ. जगत बंधु, केपी सिंह, दिलीप, सत्यजीत, अशोक नैय्यर, रोहित यादव, भगवान सिंह, दीप सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed