फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ...then CM Gangaram Chaudhary will be in judicial custody in the scam

...तो घोटाले में सीएम गंगाराम चौधरी न्यायिक हिरासत में रहेंगे

Wed, 30 Mar 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
...then CM Gangaram Chaudhary will be in judicial custody in the scam
आगरा। आज सुबह की सबसे बड़ी खबर यह आ रही है कि टीचर भर्ती घोटाले में एसआईटी की छानबीन होने तक मुख्यमंत्री गंगाराम चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है...। उस दरवाजे से सिर छुकाकर घुसों उसमें, ये चौधराहट की पगड़ी है झुकती नहीं...। गेट खुलवा। सत्ता संभाल बिम्मो, तू सीएम की बीवी नहीं, खुद सीएम है..। मंगलवार को केंद्रीय जेल में यह डायलॉग गूंज रहे थे। यह नजारा आने वाली फिल्म दसवीं की केंद्रीय कारागार में स्क्रीनिंग का था। खुद फिल्म के मुख्य अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ अभिनेत्री यामी गौतम और निमरत कौर तीन घंटे तक मौजूद रहीं।
विज्ञापन

केंद्रीय कारागार में फरवरी और मार्च 2021 में फिल्म दसवीं की शूटिंग हुई थी। फिल्म का ट्रेलर नेट फ्लिक्स के अधिकारिक यू ट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। यह दो मिनट 43 सेकंड का है। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। अभिषेक और यामी ने इसे अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म के निदेशक के साथ अभिषेक बच्चन और यामी गौतम समेत फिल्म की यूनिट के सदस्य मंगलवार शाम तकरीबन पांच बजे केंद्रीय कारागार पहुंचे। उनके साथ दिल्ली से फिल्म समीक्षक भी आए थे। यहां पर बड़ी स्क्रीन पर तीन घंटे तक फिल्म दिखाई गई। इस दौरान डीजी जेल आनंद कुमार, एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण, आईजी रेंज नचिकता झा, वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वीके सिंह सहित अन्य जेल अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। 1400 बंदियों ने फिल्म का आनंद लिया। शाम तकरीबन आठ बजे तीनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

ये हैं डायलॉग
गंगाराम : ये क्या परोस दिया, हटाओ...
ज्योति : कितना पढ़े हो
गंगाराम : आठवीं तक
ज्योति : आठवीं पास के लिए क्या-क्या काम है आपके पास।
गंगाराम : बड़ा घमंड है ना तुम्हें अपनी इस पोजीशन का, मिनट न लगे तोड़ने में।
ज्योति : मिनट तो मुझे नहीं लगेगा तुम्हारी अकड़ तोड़ने में अनपढ़ गंवार आदमी।
ज्योति: अब क्या करना चाहते हो
गंगाराम चौधरी : एक पुराना सपना पूरा करने आया हूं।
ज्योति: कौन सा वाला रह गया है।
गंगाराम: दसवीं
ज्योति : और अगर पूरा नहीं कर पाए तो।
गंगाराम : तो दोबारा सीएम की कुर्सी पर चौधरी न बैठेगा।
ज्योति : दसवीं के ओपनियन पोल्स आ गए हैं। आपकी बस की नहीं है।
गंगाराम : दसवीं तो चौधरी करके रहेगा।
जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना था कि वह जेल में जब आए तो जेल नहीं लगी। कभी भी ऐसा नहीं लगा कि जेल के अंदर शूटिंग कर रहे हैं। पहले लग रहा था कि कैसा होगा। जेल में अपराधी रहते हैं। उनके सामने कैसे कर पाएंगे? मगर, जेल में अनुशासन पूरी तरह है। जेल के पूरे परिसर की तारीफ की। यह भी कहा की यह सुधार गृह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed