फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft worth lakhs at security guard's house

Agra News: सिक्योरिटी गार्ड के घर से लाखों की चोरी

Thu, 13 Aug 2026 12:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs at security guard's house
इरादत नगर
इरादतनगर। थाना इरादतनगर क्षेत्र के गौहरपुर गांव में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने सिक्योरिटी गार्ड कालीचरण के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय कालीचरण नाइट ड्यूटी पर थे, जबकि परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे।
विज्ञापन

चोर घर के पास रखे बिटौड़े के सहारे छत पर पहुंचे और घर में रखी संदूक को करीब 200 मीटर दूर खेत में ले जाकर उसका ताला तोड़ दिया। इसके बाद उसमें रखे जेवर व नकदी लेकर भाग गए। सुबह संदूक गायब और सामान बिखरा देख परिजन के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed