फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft return the precious idol to temple Kasganj News

Kasganj: चोरी की गईं मूर्तियों को वापस रख गए चोर, पुजारी ने कहा  बांके बिहारी की है कृपा 

Mon, 11 Jul 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 12:02 AM IST
सार

कासगंज के गंजडुंडवारा में राधाकृष्ण मंदिर से पीतल की दो मूर्तियां चोरी हो गई। मंदिर के पुजारी ने पुलिस से शिकायत की। अगले दिन मूर्तियां मंदिर में वापस रखी मिलीं।

विज्ञापन
theft return the precious idol to temple Kasganj News
सजी धजी मंदिर में अगले दिन मिलीं मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा में रेलवे रोड स्थित पंचायती बाग में स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शनिवार को पीतल की दो मूर्ति चोरी हो गईं। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार की सुबह मूर्तियों को नए वस्त्र पहनाकर वापस रख दिया गया। भक्त इसे बांके बिहारी की कृपा बता रहे हैं। 

विज्ञापन


श्रावण मास के शुभारंभ को लेकर मंदिर में तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को मंदिर की साफ सफाई के कार्य चल रहे हैं। जिसके राधाकृष्ण मंदिर के पट खुले हुए थे। इसी बीच पुजारी अंतराम पाठक भोजन करने के लिए चले गए। इसी बीच दो मूर्तियों को चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया। जब वह वापस आए तो मूर्तियां चोरी हो चुकी थी, जिसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

 

वापस रखी मिलीं मूर्तियां 

रविवार की दोपहर मंदिर में खिड़की के समीप मूर्तियों को श्रृंगार कर एवं नूतन वस्त्र धारण कराकर मूर्तियों को चोर के द्वारा रख दिया गया। प्रतिदिन की तरह जब पुजारी रविवार को भोजन करके वापस आए तो मूर्तियां रखी देखीं। मूर्तियों के वापस मंदिर में रखे होने की जानकारी  जब भक्तों को हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। पुजारी और भक्तजन इसे बांके बिहारी की कृपा बता रहे हैं। मूर्तियों के मिलने की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed