फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft in two home

Agra News: दो घरों से आभूषण और नकदी ले गए चोर

Mon, 12 Dec 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
theft in two home
कासगंज। सुन्नागढ़ी क्षेत्र निवासी दो लोगों के घरों में एक ही रात में चोरी हो गई। चोर दोनों लोगों के घरों से आभूषण और नकदी चुरा कर ले गए। घटना की जानकारी घर वालों को सुबह के समय हुई। थाना सुन्नागढ़ी में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बस्तर निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि नौ दिसंबर की रात वह घर पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर उनके घर से घुसकर एक लाख रुपये की नकदी और आभूषण चुरा ले गए। सुबह से समय नींद से जागने पर जब कमरे में सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। अलमारी में रखी एक लाख रुपये की नकदी और आभूषण गायब थे।
विज्ञापन

वहीं गांव के ही देवेंद्र के घर पर भी नौ दिसंबर की रात को चोर ने धावा बोल दिया। सुबह घर का सामान बिखरा देख चोरी की घटना की जानकारी हुई। चोर देवेंद्र के घर पर रखे आभूषण और दस हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। कप्तान सिंह ने थाना सुन्नागढ़ी में अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी के मामलों में तहरीर दी है। थाना प्रभारी सुन्नागढ़ी अवनीश कुमार ने बताया कि चोरियों की घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed