{"_id":"6858caf667e957e2b90b1574","slug":"theft-in-the-house-police-said-show-the-deed-investigate-victim-complained-to-the-dcp-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर में हुई चोरी, पुलिस बोली-बैनामा दिखाओ जांच करनी है...पीड़ित ने की डीसीपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर में हुई चोरी, पुलिस बोली-बैनामा दिखाओ जांच करनी है...पीड़ित ने की डीसीपी से शिकायत
Mon, 23 Jun 2025 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Jun 2025 09:03 AM IST
सार
चोरी की सूचना देने पर जांच करने आई पुलिस ने जब पीड़ित से घर का बैनामा मांगा, तो वो हैरान रह गया। पीड़ित ने मामले में डीसीपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खंदौली में राधा-कृष्ण धाम कॉलोनी, रामनगर में खाद कारोबारी विपिन शर्मा के घर चोरी में पांच दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सका है। कारोबारी का आरोप है कि पुलिस उनसे मकान के बैनामे और सामान के बीमे की जानकारी ले रही है। उन्होंने डीसीपी पश्चिमी जोन से शिकायत की। मामले में अब एसओजी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विपिन शर्मा की रुनकता में खाद की फैक्टरी है। पिता जयप्रकाश शर्मा गांव में रहते हैं। उनका एक मकान खंदौली इंटरचेंज के पास काॅलोनी में है। इसमें घरेलू सामान रखा था। बुधवार शाम पिता मकान पर पहुंचे तो खिड़कियां टूटी थीं। चोरी हो गई थी। पुलिस ने दूसरे दिन केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विपिन शर्मा ने आरोप लगाया कि जांच करने आए दरोगा ने मकान का बैनामा दिखाने के लिए कहा। पूछने पर कहा कि चोरी की जांच में जरूरत पड़ती है। सामान का बीमा होने के बारे में पूछा। इसकी सूचना इंस्पेक्टर खंदौली को भी थी। मगर, वो नहीं आए, जबकि उनका निजी आवास 50 मीटर की दूरी पर ही है।
इस पर वह डीसीपी पश्चिम अतुल शर्मा से मिले। आश्चर्य जताया कि चोरी के मामले में पुलिस मकान का बैनामा मांग रही है। पूछ रही है कि मकान कैश में खरीदा था या उधारी पर। प्रॉपर्टी डीलर से कोई विवाद तो नहीं। डीसीपी ने एसओजी को घटना के खुलासे के लिए लगाया। डीसीपी अतुल शर्मा ने बताया कि अगर, पुलिस बैनामा मांग रही है तो जांच कराई जाएगी। चोरी के खुलासे के लिए टीम को लगाया गया है।