फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft in Mukhrai Village poorv pradhan house in Agra

Agra: पूर्व प्रधान के घर से लाखों की चोरी, लाइसेंसी रायफल भी ले गए चोर

Tue, 07 Jun 2022 06:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 06:27 PM IST
सार

लादूखेड़ा के मुखरई गांव में चोरों ने पूर्व प्रधान के घर को निशाना बनाया। घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं पूर्व प्रधान की लाइसेंसी रायफल भी चोरी हो गई।
 

विज्ञापन
theft in Mukhrai Village poorv pradhan house in Agra
मौके पर पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सैंया क्षेत्र के लादूखेडा के ग्राम मुखरई में सोमवार की रात पूर्व प्रधान के घर चोरी हो गई। चोर घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर और लाइसेंसी रायफल आदि सामाने उठा ले गए। चोरों को वहां से भागते हुए पूर्व प्रधान के छोटे भाई ने देख लिया। उसने शोर मचाया,  लेकिन जब तक घेराबंदी की गई, चोर वहां से भाग निकले। गांव में चोरी की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वैड की टीम पहुंची। मौके का निरीक्षण किया गया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान उदय सिंह पिप्पल ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की रात दवा खाने के बाद पत्नी व बच्चों के साथ हॉल में सो रहे थे। मध्यरात्रि सीढ़ी से होते हुए चोर उनके घर के भीतर पहुंचे। कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर लाइसेंसी रायफल, चार लाख रुपये, संदूक में रखे करीब 20 तोला सोने के जेवर और कुछ चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घर से चोरी करने के बाद चोर बगीचे से छुपकर जा रहे थे, तभी चोरों को उनके भाई ताराचंद ने देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान चोरों को घेरने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों को चकमा देकर चोर मौके से भाग निकले। सूचना पर सैंया और लादूखेड़ा चौकी की पुलिस पहुंची। डॉग स्क्वैड टीम ने भी आकर चोरों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि संबंधित घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एकत्रित करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। पीड़ित पूर्व प्रधान की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed