फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft in babupur khuskari, 19000 and jwelary stealed

बंद मकान का चोरों ने तोड़ा ताला, नकदी व आभूषण किए चोरी

Sat, 22 Jan 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
theft in babupur khuskari, 19000 and jwelary stealed
कासगंज के अमांपुर के बंद मकान में चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर खुशकरी में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 19000 रुपये की नकदी और लगभग छह लाख रुपये के आभषूण चोरी कर लिए। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

सोहनलाल पुत्र नेकसेलाल निवासी बाबूपुर खुशकरी के गांव में दो मकान हैं। एक मकान में वह और उनका परिवार सो रहा था, जबकि दूसरे में ताला लगा हुआ था। रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़ लिया और मकान में रखी अलमारी और बक्से के ताला तोड़कर नकदी, आभूषण और बर्तन आदि चोरी कर ले गए। सुबह सोहनलाल की नातिनी मुस्कमान स्कूटी उठाने के लिए जब बंद मकान पर पहुंची तो मकान का ताला टूटा देखा। मामले की जानकारी उसने परिजन को दी। सोहनलाल के पुत्र निर्दोष ने पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी जानकारी दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। निर्दोष ने बताया कि चोर लगभग 19000 रुपये की नकदी और लभग 6 लाख रुपये के आभूषण और बर्तन आदि चोरी कर ले गए हैं। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed