{"_id":"658fe90db79266bc2007b504","slug":"theft-in-a-soldier-s-house-thieves-took-away-goods-worth-lakhs-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर में चोरी: मां के लेकर गया था दिल्ली, वापस लौटा तो टूटे मिले घर के ताले; लाखों का माल ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी के घर में चोरी: मां के लेकर गया था दिल्ली, वापस लौटा तो टूटे मिले घर के ताले; लाखों का माल ले उड़े चोर
Sat, 30 Dec 2023 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Dec 2023 03:25 PM IST
सार
फौजी अपनी मां को लेकर दिल्ली गया था। घर में ताले पड़े हुए थे। रात में चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
फौजी के घर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के किरावली कस्बे में चोरों ने फौजी के घर को निशाना बनाया। ताले तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें लाखों के सोने चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी फौजी के घर वापस आने पर हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
किरावली के रहने वाले दो फौजी भाइयों के घर चोरों ने धावा बोला। रात में घर में काई नहीं था। फौजी अपनी मां को लेकर किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। रात में चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने घर की अलमारी में रखे 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार नकदी पर हाथ साफ किया और भाग निकले।
घटना की जानकारी तब हुई जब फौजी अपने घर वापस आया। घर के ताले टूटे देख फौजी के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।