फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft from the house of roadways worker in Bamrauli Katara

बमरौली कटारा में रोडवेजकर्मी के घर से चोरी

Thu, 14 Oct 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Theft from the house of roadways worker in Bamrauli Katara
फतेहाबाद। डौकी थाना क्षेत्र के बमरौली कटारा में रोडवेजकर्मी हेमंत कुमार के घर मंगलवार रात चोरी हो गई। चोर अलमारी में रखी नकदी, जेवर आदि अन्य कीमती सामान उठा ले गए। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई।
विज्ञापन

बमरौली कटारा के मोहल्ला अटूला निवासी हेमंत कुमार रोडवेज में परिचालक हैं। बताया कि वे परिवार समेत मकान की ऊपरी मंजिल में रहते हैं। मंगलवार रात सभी कमरे में सोए थे। सुबह करीब पांच बजे हेमंत की पत्नी उठी तो दरवाजे और अलमारी खुली देख सन्न रह गईं। रुपये, गहने सब गायब थे। उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

घर में चोरी की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। पुलिस भी पहुंची। पीड़ित ने बताया कि चोर अलमारी से 80 हजार रुपये, सोने और चांदी के जेवर आदि सामान ले गए हैं। डौकी थानाध्यक्ष शेर सिंह ने डॉग स्क्वाड को भी बुलाकर पड़ताल की। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed